फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political reaction on farmers protest Haryana Punjab police barricade

Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन, दागे गए आंसू गैस के गोले; जानें नेताओं की प्रतिक्रियाएं

Tue, 13 Feb 2024 03:34 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 13 Feb 2024 03:34 PM IST
सार

शंभू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर तमाम राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। किसानों पर दागे गए आंसू गैस के गोले पर ममता बनर्जी ने कहा कि यह भाजपा की क्रूरता है। 

विज्ञापन
Political reaction on farmers protest Haryana Punjab police barricade
किसानों का आंदोलन - फोटो : ANI

विस्तार

शंभू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर तमाम राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। पुलिस लगातार किसानों को रोकने का प्रयास कर रही है। किसान प्रदर्शनकारियों ने पुल पर लगे बैरिकेड को तोड़ दिया। किसानों का प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। किसानों पर पुलिस द्वारा छोड़े गए आंसू गैस के गोले दागे गए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसको लेकर निंदा की है। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने इस भाजपा का क्रूर हमला करार दिया है। 
विज्ञापन

 

किसानों पर हो रहा अत्याचार- ममता बनर्जी 
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर साझा करते हुए कहा कि हमारा देश कैसे प्रगति कर सकता है, जब बुनियादी अधिकारों के लिए लड़ने वाले किसानों पर आंसू गैस के गोलों से हमला किया जाता है। मैं इस तरह के कृत्य को लेकर भाजपा की कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि किसानों के विरोध को दबाने के बजाए, भाजपा को अपने बढ़े हुए अहंकार, सत्ता की भूखी महत्वाकांक्षाओं और अपर्याप्त शासन को कम करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जिसने हमारे देश को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस ने किसान प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे। अंबाला के पास शंभू में पंजाब के साथ राज्य की सीमा पर लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून की मांग कर रहे किसानों ने दिल्ली की ओर मार्च किया। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने घोषणा की थी कि किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के लिए कानून बनाने समेत अपनी मांगों पर जोर देने के लिए मंगलवार को दिल्ली जाएंगे।
 

Political reaction on farmers protest Haryana Punjab police barricade
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
मोदी सरकार की विफलता का यह प्रमाण है-असदुद्दीन ओवैसी
किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।  उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की विफलता है। उन्हें एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी की किसानों की मांग पूरी करनी चाहिए थी। दूसरी मांग स्वामीनाथन समिति के फॉर्मूले को लागू करना है। मुझे तो समझ ही नहीं आ रहा कि आखिर सरकार समय क्यों बर्बाद कर रही है। आप उन्हें ऐसे रोक रहे हैं जैसे किसी पड़ोसी देश की सेना आ रही हो। उनकी मांगों को देश के प्रधानमंत्री को तुरंत स्वीकार करना चाहिए। 
 

हमारी सरकार किसान समर्थक- प्रह्लाद जोशी
किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जो भी उन्होंने पहले मांगे रखी थी, वो ज्यादातर पूरी कर ली गई है। बाकी मांगों के संबंध में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय बातचीत कर रहे हैं। मैं किसानों से कहना चाहता हूं कि हम किसान समर्थक हैं। 
  समझ नहीं आता अजीब नए मुद्दे जोड़ दिए गए- अनुराग ठाकुर
किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना कि 'मोदी सरकार ने पहले दिन से ही कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों के कल्याण के लिए बहुत काम किया है। जब किसानों ने अपनी मांगें उठाईं तो हम तुरंत चर्चा के लिए तैयार हो गए.। कई घंटों तक चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्रियों ने उनसे बैठकर चर्चा जारी रखने को कहा, लेकिन वे चले गए। उनका कहना है कि भारत को डब्ल्यूटीओ से खुद को अलग कर लेना चाहिए। वे कहते हैं कि मुक्त व्यापार समझौता रद्द करो, वे कहते हैं कहो स्मार्ट मीटर मत लगाओ। अब ये सब नए मुद्दे जुड़ रहे हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed