फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political parties did complain about shortage of fuel to election Commission

मणिपुर : राजनीतिक दलों ने आयोग से की ईंधन की किल्लत की शिकायत

Sun, 26 Feb 2017 11:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / इंफाल।
अमर उजाला ब्यूरो / इंफाल। Updated Sun, 26 Feb 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
Political parties did complain about shortage of fuel to election Commission

 चुनावों के दौरान चुनाव आयोग को आम तौर पर उम्मीदवारों के खर्च और आचार संहिता के उल्लंघन जैसी शिकायतें ही मिलती हैं। लेकिन पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में आयोग को अबकी एक नई समस्या से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन


आर्थिक नाकेबंदी की चपेट में आए इस राज्य में चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने वाली तमाम राजनीतिक पार्टियों ने आयोग से ईंधन की भारी किल्लत की शिकायत की है। साढ़े तीन महीने लंबी नाकेबंदी की वजह से राज्य में ईंधन समेत तमाम जरूरी वस्तुओं की भारी कमी पैदा हो गई है।
विज्ञापन


प्रमुख राजनीतिक दलों को राज्य सरकार की ओर से कोटे के तहत तेल मिल जाता है। लेकिन उम्मीदवारों को अपने चुनाव अभियान के लिए ईंधन का इंतजाम करने में पसीने छूट रहे हैं। कई उम्मीदवार कालाबाजार में महंगी कीमत पर ईंधन खरीदने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के नौ दलों के प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग की एक केंद्रीय टीम से मुलाकात कर उसे अपनी समस्या बताई। चुनाव आयोग ने उनको भरोसा दिया है कि ईंधन की किल्लत दूर करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

आयोग ने पुलिस महानिदेशक एल.एम.खाउते को तमाम उम्मीदवारों को सुरक्षा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।
 








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed