फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political move of Sovan Chatterjee: Dilip Ghosh said not worried, loyal leader still with BJP in west bengal

सोवन चटर्जी का सियासी कदम: दिलीप घोष बोले- चिंतित नहीं, वफादार नेता अभी भी 'भाजपा' के साथ

Tue, 15 Jun 2021 08:58 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 15 Jun 2021 08:58 PM IST
सार

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि वफादार नेता अभी भी पार्टी के साथ हैं।

विज्ञापन
Political move of Sovan Chatterjee: Dilip Ghosh said not worried, loyal leader still with BJP in west bengal
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

मुकुल रॉय की तृणमूल कांग्रेस में वापसी के बाद बंगाल भाजपा को और भी झटके लग सकते हैं। इस क्रम में कोलकाता शहर के पूर्व महापौर सोवन चटर्जी की तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी से उनके आवास पर मुलाकात के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इस पर भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने मंगलवार को कहा कि वह उन लोगों के बारे में चिंतित नहीं है, जो स्थिति के अनुकूल होने पर पार्टी में शामिल हुए और बाद में चले गए।

विज्ञापन


भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि वफादार नेता अभी भी पार्टी के साथ हैं। मुकुल रॉय के नक्शेकदम पर चलते हुए चटर्जी की तृणमूल कांग्रेस में वापसी की संभावना के बारे में पूछे जाने पर घोष ने कहा कि ये व्यक्ति किसी भी तरह से भगवा पार्टी को समृद्ध करने में विफल रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कहां जाते हैं। वे हमारे संगठन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते। वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए पूर्व महापौर ने इस साल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ दी थी। इसके बाद से ही वह सक्रिय राजनीति में शामिल नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चटर्जी ने सोमवार शाम को तृणमूल कांग्रेस के अपने पूर्व सहयोगी के आवास पर शिष्टाचार भेंट की थी। उनके साथ उनकी दोस्त बैसाखी बनर्जी भी थीं। बैसाखी बनर्जी ने नारद स्टिंग मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा सोवन को तीन अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार किए जाने के बाद उनके साथ खड़े होने के लिए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed