{"_id":"57eb5df94f1c1b653b57576d","slug":"political-leaders-killed-dogs-and-paraded-their-carcasses-on-the-streets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां कुत्तों को मार रहे हैं नेता, शव लेकर सड़क पर कर रहे प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यहां कुत्तों को मार रहे हैं नेता, शव लेकर सड़क पर कर रहे प्रदर्शन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
कुत्तों को मारने के बाद प्रदर्शन
- फोटो : (HT Photo)
त्रिवेंद्रपुरम के कोट्टायम में यूथ फ्रंट (मनी) के कार्यकर्ताओं ने 10 कुत्तों को मारने के बाद उनके शवों के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने यह कदम केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के उस बयान के ठीक दो दिन बाद उठाया, जिसमें उन्होंने राज्य के डीजीपी लोकनाथ बेहरा से अवारा कुत्तों की रक्षा करने की अपील की थी।
अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, पिछले हफ्ते राज्य में कुत्तों के काटने से हुई एक महिला की मौत और कुत्तों से बढ़ते खतरे को देखते हुए सामूहिक रूप से इस हत्या को अंजाम दिया गया। बताते चलें कि तकरीबन दो महीने पहले एक बुजुर्ग महिला के शरीर का एक पार्ट कुत्ते नोच ले गए थे, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
दिन-प्रतिदिन बढ़ रही इन घटनाओं से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने 10 कुत्तों की मार-मार कर हत्या करने के बाद शवों को एक लकड़ी पर लेकर रैली निकाली। इस दौरान वे मेनका गांधी और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। उनका आरोप है कि ये आम जनता की गंभीर स्थिति पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Trending Videos
सरकार नहीं करेगी पहल तो हाथ में लेते रहेंगे कानून
प्रदर्शन करते नेता
- फोटो : (HT Photo)
यूथ फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष साजी मंजाकदांबली ने कहा, 'अगर स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी तो मैं कानून को अपने हाथों में ले लेंगे। वे और ज्यादा मूकदर्शक नहीं बने रह सकते। जो भी आवारा कुत्तों के पक्ष में बोल रहे हैं वह मजबूद दवाइयों की लॉबिंग करने वाले के एजेंट हैं।'
उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकर्ता सिर्फ खतरनाक कुत्तों का सफाया कर रहे हैं और वह इस अभ्यास को तबतक जारी रखेंगे जबतक अथॉरिटीज खतरे को टैकल करने में सक्षम नहीं हो जाती।