फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police to provide helmet to those who break traffic rules in Hyderabad

हैदराबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पुलिस दिलवा रही हेलमेट, बनवा रही लाइसेंस

Mon, 16 Sep 2019 04:52 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 16 Sep 2019 04:52 AM IST
सार

  • ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर देशभर में भारी जुर्माने के बीच अनोखी पहल
  • हेलमेट दिलवाने और लाइसेंस बनवाने में मदद कर रही हैदराबाद पुलिस
  • गुजरात और उत्तराखंड में सरकारों ने जुर्माने में कटौती की घोषणा की है 

विज्ञापन
Police to provide helmet to those who break traffic rules in Hyderabad
traffic police - फोटो : amar ujala

विस्तार

यातायात नियम के उल्लंघन पर भारी भरकम जुर्माना लगाने के लेकर देश में जोरदार बहस हो रही है, लेकिन हैदराबाद पुलिस ने यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों को रास्ते पर लाने पर एक अनोखा तरीका अपनाया है। हैदराबाद पुलिस बिना हेलमेट और आवश्यक दस्तावेजों के बगैर वाहन चलाने वालों जुर्माना लगाने के बजाय उन्हें हेलमेट दिलवाने और दस्तावेज बनवाने में मदद करने की पहल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रेचकोंडा कमिश्नर की पहल के अनुसार, चार प्रकार के यातायात उल्लंघनों-बिना हेलमेट, लाइसेंस, बीमा और प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र के बगैर सवारी पर कोई चलान जारी नहीं किया जाएगा। यातायात पुलिस मोटर चालकों को अपने समक्ष हेलमेट खरीदने, बीमा-प्रदूषण प्रमाण पत्र प्राप्त करने की व्यवस्था करने में मदद करेगी। 
विज्ञापन


इसके अनुसार इन चार प्रकार के यातायात उल्लंघन करने वालों को पकड़े जाने पर पुलिस के समक्ष तुरंत हेलमेट खरीदना, बीमा, प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र और वाहन दस्तावेज बनवाने होंगे। इसके साथ ही बिना लाइसेंस के ड्राइविंग करने वालों को पुलिस मौके पर ही शिक्षार्थी लाइसेंस बनवाने में मदद करेगी, इसके लिए तुरंत ऑनलाइन स्लॉट बुक की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त (यातायात) एन दिव्यचरण राव ने कहा कि कुछ लोगों को ट्रैफिक चालान को लेकर गलत धारणा है। इसे रोकने के लिए पुलिस ने यह अनोखी पहल की है, जिसमें यातायात उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना नहीं लगाया जा रहा है, लेकिन पुलिस उन्हें सुधारात्मक उपाय करने और नियमों का पालन करने में मदद कर रही है। 


संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट में यातायात उल्लंघन पर भारी जुर्माने की व्यापक आलोचना हुई है। कई राज्यों सरकारों ने इससे निपटने के लिए अलग-अलग उपाय लागू कर रहे हैं। हैदराबाद ने जहां हेलमेट खरीदने, बीमा-प्रदूषण कागजात बनवाने में मदद कर रही है। वहीं, गुजरात और उत्तराखंड की भाजपा सरकारों ने जुर्माने में कटौती की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed