फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police tight security arrangements bandh announced to protest against the arrest of suspended mla raja singh

Hyderabad: भाजपा से निलंबित MLA टी राजा की गिरफ्तारी के विरोध में बंद का एलान, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Sat, 03 Sep 2022 02:28 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 02:28 PM IST
सार


हैदराबाद पुलिस ने बंद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Police tight security arrangements bandh announced to protest against the arrest of suspended mla raja singh
T. Raja Singh - फोटो : Twitter@TigerRajaSingh

विस्तार

पैगंबर मोहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी को लेकर निलंबित भाजपा विधायक राजा सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में श्रीराम युवा सेना उतर आई है। बंद के एलान के बाद हैदराबाद पुलिस ने शनिवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने बाजार से लेकर रिहायशी इलाकों तक असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी राजा की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ प्रिवेंटिव डिटेंशन (पीडी) एक्ट के विरोध में उनके समर्थकों ने बंद का आह्वान किया है। पुलिस ने गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र के मंगलहट, बेगम बाजार, गोशामहल समेत सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि इस दौरान कोई भी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो
भाजपा से निलबिंत विधायक टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की थी। उनकी पोस्ट वायरल होने के बाद दबीरपुरा, भवानी नगर, मिचौक, रेनबाजार में लोग पहुंच गए थे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उस दौरान उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से पहले भाजपा विधायक टी राजा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए दर्ज मुकदमे को एकतरफा कार्रवाई बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेश उत्सव को लेकर पुलिस ने किए हुए हैं सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उधर, गणेश उत्सव को देखते हुए पुलिस ने शहर में पहले से सुरक्षा के इंतजाम किए हुए है। संवदेनशील क्षेत्रों में पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है। टी राजा सिंह के समर्थकों के बंद के एलान के बाद बेगम बाजार में कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद रखा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed