{"_id":"672aed73c98ce348220e42a4","slug":"police-says-two-arrested-men-gave-false-info-about-3rd-absconding-accused-in-pune-gangrape-case-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पूणे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने पुलिस को दोस्त को लेकर दी झूठी जानकारी, हिरासत में भेजे गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पूणे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने पुलिस को दोस्त को लेकर दी झूठी जानकारी, हिरासत में भेजे गए
Wed, 06 Nov 2024 09:45 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 06 Nov 2024 09:45 AM IST
सार
महाराष्ट्र के पुणे शहर के बाहरी इलाके में बोपदेव घाट इलाके में तीन अक्तूबर की रात को एक पुरुष मित्र के साथ घूमने के दौरान तीन लोगों ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
पुणे पुलिस
- फोटो : PTI
विस्तार
पुणे में 21 साल की महिला से हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। उसने अदालत से कहा कि तीन अक्तूबर को हुई वारदात में गिरफ्तार दो आरोपियों ने अपने दोस्त के बारे में गलत जानकारी देकर गुमराह करने की कोशिश की।
विज्ञापन
तीसरे आरोपी के असली नाम का पता चला
अपराध शाखा के एक अधिकारी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत को मंगलवार को बताया कि तीसरे आरोपी के असली नाम का अब पता चल चुका है। उसे खोजने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा, पुलिस ने दोनों आरोपियों को मामले में आगे की जांच के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया। इस पर अदालत ने दोनों आरोपियों को आठ नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
यह हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के मूल निवासी चंद्रकुमार रविप्रसाद कनौजिया और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के अख्तर बाबू शेख के रूप में हुई है। शेख ने पुलिस को अपने पिता का नाम भी गलत बताया था।
क्या है मामला?
महाराष्ट्र के पुणे शहर के बाहरी इलाके में बोपदेव घाट इलाके में तीन अक्तूबर की रात को एक पुरुष मित्र के साथ घूमने के दौरान तीन लोगों ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। हमलावरों ने उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की थी। मामला सामने आने पर पुलिस ने अपराधियों के बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया था।
पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने पिछले महीने कहा था कि उनका उद्देश्य जल्द से जल्द जांच पूरी करना, आरोप पत्र दायर करना और जल्द दोषसिद्धि के लिए मामले की तेजी से जांच करना है। उन्होंने यह भी कहा था कि चूंकि तीनों संदिग्धों का चोरी के मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड था, इसलिए उन्होंने सुनिश्चित किया कि अपराध करने के बाद भागते समय वे सीसीटीवी कैमरों से बचें।