जब पुलिस ने पकड़ा तब 'कौन बनेगा करोड़पति' देख रहा था कासकर, रैकेट के पीछे कई नेता भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर की गिरफ्तारी के बाद ठाणे पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर सीपी परमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि इकबाल कासकर को रंगदारी मांगने के आरोप में धर-दबोचा गया है। कमिश्रर के मुताबिक कासकर को उसकी बहन हसीना पारकर के घर से गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के अनुसार पुलिस जब उसकी बहन के घर पहुंची तब वह कौन बनेगा करोड़पति देखते हुए बिरयानी खा रहा था।
पढ़ें: दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार
कासकर के अलावा पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया और अन्य तीन से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई बड़े बिल्डर्स और राजनेताओं का नाम सामने आया है। पुलिस का कहना है कि इस वसूली रैकेट को दाऊद गैंग चला रहा था। दाऊद के नाम पर लोगों से वसूली की जाती थी।
Three people have been arrested and 3 people being questioned: Thane Police after arrest of Dawood Ibrahim's younger brother Iqbal Kaskar pic.twitter.com/GSbjF6xfYQ
— ANI (@ANI) September 19, 2017
पुलिस ने बताया कि कासकर को उसकी बहन हसीना पारकर के घर से गिरफ्तार किया गया। इकबाल कासकर मुंबई के नागपाड़ा इलाके में रहता है और प्रापर्टी का बिजनेस करता है। कहा जाता है कि इकबाल लोगों को अक्सर धमकाता था, लेकिन कभी सीधे तौर पर वह पकड़ में नही आया।
#IqbalKaskar was arrested from his sister #HaseenaParkar's residence: Thane CP Parambir Singh pic.twitter.com/fK1zNmIael
— ANI (@ANI) September 19, 2017
ड्रग्स के काले धंधे के साथ उसका एडिक्ट भी था कासकर
पुलिस कमिश्नर ने कासकर को लेकर चौंका देने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि जहां से कासकर को गिरफ्तार किया गया वहां से करीब 10 ऐसे लोगों के नाम मिले, जिनसे वसूली की गई। इनमें ज्वैलर से लेकर नेता भी शामिल हैं। जुर्म की दुनिया की बादशाहत पाने की चाहत रखने वाला कासकर ड्रग्स का काला धंधा करने के साथ उसका शिकार भी था।
पुलिस ने मौके से कासकर के अलावा एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, साथ ही एक संदिग्ध ड्रग डीलर से भी पूछताछ की जा रही है। ये ड्रग डीलर भी उस वक्त कासकर के साथ हसीना पारकर के घर में ही मौजूद था। पुलिस अब ये जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में दाऊद इब्राहिक का हाथ सीधे तौर पर है या नहीं।