{"_id":"59c001ef4f1c1b8a688b54dc","slug":"dawood-ibrahim-s-younger-brother-iqbal-kaskar-extortion-case-detained-by-mumbai-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
भगोडे़ अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को एक कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इकबाल को ठाणे क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया है। कई साल बाद ड्यूटी ज्वाइन करने वाले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने इकबाल को गिरफ्तार कर धमाकेदार एंट्री की है।
इकबाल कासकर पर एक बिल्डर से उगाही की धमकी देने का आरोप है। हालांकि पुलिस ने बिल्डर का नाम जाहिर नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक, इकबाल कासकर गैंग के कुछ लोगों ने एक बिल्डर को फोन पर धमकी देकर फिरौती की मांग की थी। कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।
पढ़ें- ब्रिटेन में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर बड़ी कार्रवाई, हजारों करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
इकबाल कासकर मुंबई के नागपाड़ा इलाके में रहता है और प्रापर्टी का बिजनेस करता है। कहा जाता है कि इकबाल अपने भाई डॉन दाऊद इब्राहिम की धौंस देकर लोगों को धमकाता था लेकिन, कभी सीधे तौर पर वह पकड़ में नही आया। लेकिन, सबूत हाथ लगने के बाद इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने सोमवार की रात इकबाल को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की है।