फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police registered Case on 450 workers of Hindu organizations in Agra

बीजेपी के 450 कार्यकर्ताओं पर बलवा का केस, 14 भेजे गए जेल भी

Mon, 24 Apr 2017 10:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट Updated Mon, 24 Apr 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
police registered Case on 450 workers of Hindu organizations in Agra
फतेहपुर सीकरी और सदर बाजार थाने में शनिवार को हुए भारी बवाल के मामले में विहिप, बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों पर डकैती, बलवा, जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा डालने की संगीन धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। सीकरी में पांच नामजद और 250-300 अज्ञात हैं।
विज्ञापन


वहीं सदर बाजार में 24 नामजद और 150 अज्ञात हैं। सीकरी के पांच और सदर बाजार थाने पर हमले के नौ आरोपी रविवार सुबह कोर्ट में पेश किए गए। इन्हें जेल भेज दिया गया है। इन पर एनएसए लगाए जाने पर भी विचार चल रहा है। दोनों जगह केस पुलिस ने अपनी ओर से दर्ज किया है। सदर बाजार में मौके पर छूटे बलवाइयों के 65 वाहन जब्त कर लिए गए हैं। उधर, दरोगा से लूटा गया सर्विस रिवाल्वर भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन


बता दें, सीकरी के तेहरा जौताना में बृहस्पतिवार रात सब्जी विक्रेता मुवीन और रिजवान पर हमला हुआ था। मामले में भाजपा और हिंदू संगठनों के नौ कार्यकर्ताओं को नामजद कराया गया। केस वापसी के लिए शनिवार को हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने सीकरी थाने में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस से झड़प हो जाने पर सीओ को थप्पड़ मारा गया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मौके से पकड़े पांच लोग आगरा के सदर बाजार थाने लाए गए। इन्हें छुड़ाने के लिए थाना पर हमला कर दिया गया। हवालात का ताला तोड़ने की कोशिश की गई।

दरोगा संतोष कुमार की बाइक फूंककर सर्विस रिवाल्वर लूट ली। पुलिस ने लाठीचार्ज कर बलवाइयों को खदेड़ा था। नौ लोग मौके से पकड़ लिए थे। पुलिस ने देर रात ही एफआईआर दर्ज कर ली थी। फिर से बवाल के डर के चलते आरोपियों को सुबह आठ बजे ही कोर्ट में पेश कर दिया गया।

सीकरी विधायक का भी नाम

police registered Case on 450 workers of Hindu organizations in Agra
दोनों जगह अतिरिक्त फोर्स
बवाल की आशंका के चलते मैनपुरी, मथुरा और फिरोजाबाद से फोर्स बुलाकर आगरा शहर और सीकरी में उनकी तैनाती की गई। सीकरी में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान खौफ के चलते कस्बे की काफी दुकानें बंद रहीं।

सीकरी विधायक का भी नाम
आगरा (ब्यूरो)। थाना सदर बाजार के बवाल में फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह को आरोपी तो नहीं बनाया गया है लेकिन एफआईआर में उनका नाम है। पुलिस ने लिखा है कि वह सीकरी से पकडे़ गए पांच आरोपियों को छुड़ाने के लिए आए थे। जब उन्हें बताया गया कि आरोपी नहीं छोड़े जा सकते, तो चले गए। बता दें, इसके बाद ही बवाल हुआ था।

डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट
आगरा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीजीपी सुलखान सिंह ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर ली है। पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम और कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए कहा गया है। रविवार देर शाम यह रिपोर्ट भेज दी गई। उधर खुफिया पुलिस ने भी शासन को रिपोर्ट भेजी है।


''सीकरी और सदर बाजार थाने में हुई घटनाओं की वीडियो रिकार्डिंग व तस्वीरें देखी जा रही हैं। इनमें जो लोग बवाल करते नजर आ रहे हैं, सभी को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों मामलों में कड़ी कार्रवाई होगी।''- सुजीत पांडे, आईजी, आगरा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed