फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police registered case against a self proclaimed godman for allegedly sexually abusing a teenage girl in Nagpur maharashtra

महाराष्ट्र: स्वयंभू बाबा पर लड़की को स्वस्थ करने के बहाने यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज

Thu, 16 Dec 2021 01:23 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 16 Dec 2021 01:23 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्ची पिछले कुछ सप्ताह से अस्वस्थ चल रही थी। बाबा लड़की के घर आया और उसे ठीक करने का वादा किया। 

विज्ञापन
Police registered case against a self proclaimed godman for allegedly sexually abusing a teenage girl in Nagpur maharashtra
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक स्वयंभू बाबा द्वारा किशोरी के साथ यौन शोषण करने आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बाबा पर आरोप है उसने एक किशोरी की बीमारी को ठीक करने के बहाने उसके साथ यौन शोषण किया।

विज्ञापन


नागपुर जिले की सावनेर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसकी पहचान मनोज मारोत्राओ कवाले के रूप में हुई है। बाबा की उम्र 45 साल की है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्ची पिछले कुछ सप्ताह से अस्वस्थ चल रही थी। कवले लड़की के घर आया और उसे ठीक करने का वादा किया। 
विज्ञापन


इसके बाद उसने घर पर अपना काम शुरू कर दिया, उसने नींबू काटकर कुछ रस्में निभाईं। लेकिन रस्मों के दौरान उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी बाबा ने लड़की को इस बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। हालांकि, पीड़िता ने अपने माता-पिता को सारी बात बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाबालिग की शिकायत के आधार पर स्वयंभू बाबा पर आईपीसी की धारा 354 के तहत अपराध (जो कोई भी किसी महिला पर हमला करता है या आपराधिक बल का उपयोग करता है, उसे अपमानित करने का इरादा रखता है), बच्चों की सुरक्षा के लिए यौन अपराध (पॉक्सो) अधिनियम और महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, बुराई और अघोरी प्रथाओं और काला जादू अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed