{"_id":"5c04d21ebdec2241836bb226","slug":"police-reached-at-wedding-ceremony-to-arrest-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोर को गिरफ्तार करने शादी में पहुंची पुलिस, दूल्हा निकला चोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोबाइल चोर को गिरफ्तार करने शादी में पहुंची पुलिस, दूल्हा निकला चोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
विवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में एक व्यक्ति की शादी के दौरान पुलिस दूल्हे को ही उठा कर ले गयी। इस बात से घर वाले काफी परेशान हुए लेकिन बाद में काफी शर्मनाक सच्चाई सामने आयी। दरअसल पिछले हफ्ते मुंबई में अजय सुनील धोते नाम के व्यक्ति की शादी थी। बांद्रा के कोर्ट में शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन
जिसके बाद सभी घरवाले घर लौट रहे थे। व्यस्तता में उस दौरान किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन थोड़ी देर बाद पता चला कि दूल्हा उनके साथ नहीं है। छानबीन के दौरान पता चला की दूल्हे का दोस्त अल्फाज मिर्जा भी लापता है।
विज्ञापन
जिसके बाद खबर मिली की धोते और उसके दोस्त को पुलिस उठाकर ले गयी है क्योंकि शादी के एक दिन पहले दोनों ने मिलकर किसी महिला का मोबाइल चुराया था। महिला ने पुलिस में मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी जिसके तहत पोली ने धोते और उसके दोस्त को आईपीसी की धारा 392 और 34 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
महिला के अनुसार, मोबाइल चोरी की घटना चैंबूर की है। महिला पानी बच्ची के साथ थी तभी बाइक सवार दो बदमाश माये और महिला का फोन छीन कर ले गए। महिला की दी हुई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कैमरा की फुटेज से आरोपियों की पहचान की। जिसके बाद, पुलिस महिला का फोन दिलाने आरोपियों के घर पहुंची तो वह शादी समारोह चल रहा था, जहां दूल्हा ही चोर निकला।