फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   police reached at wedding ceremony to arrest accused

मोबाइल चोर को गिरफ्तार करने शादी में पहुंची पुलिस, दूल्हा निकला चोर

Mon, 03 Dec 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
police reached at wedding ceremony to arrest accused
विवाह

मुंबई में एक व्यक्ति की शादी के दौरान पुलिस दूल्हे को ही उठा कर ले गयी। इस बात से घर वाले काफी परेशान हुए लेकिन बाद में काफी शर्मनाक सच्चाई सामने आयी। दरअसल पिछले हफ्ते मुंबई में अजय सुनील धोते नाम के व्यक्ति की शादी थी। बांद्रा के कोर्ट में शादी संपन्न हुई।

विज्ञापन


जिसके बाद सभी घरवाले घर लौट रहे थे। व्यस्तता में उस दौरान किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन थोड़ी देर बाद पता चला कि दूल्हा उनके साथ नहीं है। छानबीन के दौरान पता चला की दूल्हे का दोस्त अल्फाज मिर्जा भी लापता है। 
विज्ञापन


जिसके बाद खबर मिली की धोते और उसके दोस्त को पुलिस उठाकर ले गयी है क्योंकि शादी के एक दिन पहले दोनों ने मिलकर किसी महिला का मोबाइल चुराया था। महिला ने पुलिस में मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी जिसके तहत पोली ने धोते और उसके दोस्त को आईपीसी की धारा 392 और 34 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के अनुसार, मोबाइल चोरी की घटना चैंबूर की है। महिला पानी बच्ची के साथ थी तभी बाइक सवार दो बदमाश माये और महिला का फोन छीन कर ले गए। महिला की दी हुई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कैमरा की फुटेज से आरोपियों की पहचान की। जिसके बाद, पुलिस महिला का फोन दिलाने आरोपियों के घर पहुंची तो वह शादी समारोह चल रहा था, जहां दूल्हा ही चोर निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed