फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police Officer Ajay Desai And Fellow Congress Leader Kiritsinh Jadeja Arrested For Killing Gujarat Wife

गुजरात: डेढ़ महीने पहले पुलिस अधिकारी ने कांग्रेस नेता के साथ मिलकर की थी पत्नी की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Sun, 25 Jul 2021 08:51 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 25 Jul 2021 08:51 PM IST
सार

महिला वडोदरा के करजन इलाके से करीब डेढ़ महीने से लापता थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस नेता किरीट सिंह जडेजा को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Police Officer Ajay Desai And Fellow Congress Leader Kiritsinh Jadeja Arrested For Killing Gujarat Wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमदाबाद की अपराध शाखा ने गुजरात के एक पुलिस अधिकारी को अपनी पत्नी की हत्या कर अपने एक साथी की मदद से शव को जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला वडोदरा के करजन इलाके से करीब डेढ़ महीने से लापता थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस नेता किरीट सिंह जडेजा को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। किरीट सिंह ने 2020 में कांग्रेस के टिकट पर कर्जन विधानसभा उपचुनाव लड़ा था लेकिन असफलता हाथ लगी थी।

विज्ञापन


वडोदरा ग्रामीण पुलिस के इंस्पेक्टर अजय देसाई को 4 और 5 जून की दरम्यानी रात को उनकी पत्नी स्वीटी पटेल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने पड़ोसी भरूच जिले के दहेज हाईवे पर अटाली गांव में जडेजा के निर्माणाधीन होटल में उसके शव को जला दिया। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर डीबी बराड ने कहा कि कर्जन पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में देसाई और जडेजा के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने समेत अन्य धाराओं में आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


इस तरह  से दिया घटना को अंजाम
मामला एक सप्ताह पहले अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया था और राज्य के आतंकवाद विरोधी दस्ते द्वारा जांच में सहायता की गई थी। अपराध शाखा की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि चार और पांच जून की दरम्यानी रात को देसाई के साथ झगड़े के बाद महिला का गला घोंट दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देसाई ने 5 जून की सुबह शव को कंबल से ढका और अपने चार पहिया वाहन में स्थानांतरित कर दिया। इसके बाद, लगभग 11:30 बजे, उसने अपने भाई को इस घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद देसाई ने जडेजा की मदद ली। जडेजा को दहेज हाईवे पर अटाली गांव में एक निर्माणाधीन होटल के पिछे शव को जलाकर ठिकाने लगाने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed