Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police issue notice to MNS leader for opposing celebration of Chhath at Girgaon Chowpatty Banganga in mumbai

मुंबई में छठ पूजा को लेकर विवाद: गिरगांव चौपाटी, बाणगंगा में विसर्जन पर रोक की मांग; मनसे नेता को पुलिस नोटिस

Sat, 14 Nov 2026 10:36 AM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, मुंबई।
आईएएनएस, मुंबई। Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 14 Nov 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
Police issue notice to MNS leader for opposing celebration of Chhath at Girgaon Chowpatty Banganga in mumbai
छठ पूजा। - फोटो : पीटीआई

मुंबई में छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और प्रशासन के बीच मामला चर्चा में आ गया है। मनसे के मालाबार हिल विभाग अध्यक्ष दिनेश ज्ञानेश्वर पुंडे ने 13 नवंबर को मुंबई पुलिस और बीएमसी को पत्र देकर गिरगांव चौपाटी और बाणगंगा तालाब में छठ पूजा के दौरान किसी भी तरह की सामग्री के विसर्जन पर रोक लगाने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने दिनेश पुंडे को नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


सामग्री के विसर्जन पर रोक लगाने की मांग
मालाबार हिल पुलिस स्टेशन की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 168 के तहत यह नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में मुंबई हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि बाणगंगा तालाब परिसर में छठ पूजा या किसी भी तरह की धार्मिक विधि करने की अनुमति नहीं है। पुलिस के मुताबिक, धार्मिक गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए कोर्ट ने यह निर्देश दिया है।
विज्ञापन


दिनेश पुंडे ने अपने पत्र में मांग की थी कि जिस तरह गणेश उत्सव और नवरात्र के दौरान समुद्र और तालाबों में मूर्तियों के विसर्जन को लेकर प्रतिबंध और नियम लागू किए जाते हैं, उसी तरह छठ पूजा के दौरान भी गिरगांव चौपाटी और बाणगंगा तालाब में किसी भी प्रकार की पूजा सामग्री या वस्तु के विसर्जन पर रोक लगाई जाए। इसके लिए उन्होंने पानी के आसपास लोहे के बैरिकेड्स लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नोटिस में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी
मनसे की ओर से बताया गया था कि 12 नवंबर को बीएमसी के ‘डी’ विभाग कार्यालय में हुई बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि गिरगांव चौपाटी और बाणगंगा तालाब में छठ पूजा के लिए बीएमसी की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है।


पुलिस ने दिनेश पुंडे को भेजे नोटिस में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी है। नोटिस के मुताबिक, मालाबार हिल और दक्षिण मुंबई के संबंधित इलाकों में बिना अनुमति प्रदर्शन, धरना, रैली, मोर्चा, नारेबाजी और रास्ता रोको जैसे कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लागू है। साथ ही 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर भी संबंधित आदेशों के तहत पाबंदी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने पर दिनेश पुंडे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed