फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police inquiry at ashram of Swami Nithyananda after kidnapping two children

देश छोड़कर फरार हुआ विवादित बाबा नित्यानंद, बच्चों के अपहरण का है आरोप

Fri, 22 Nov 2019 01:15 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police inquiry at ashram of Swami Nithyananda after kidnapping two children
Police at ashram of Nithyananda - फोटो : ANI

विवादों में घिरा स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर फरार हो गया है। गुजरात पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। नित्यानंद के खिलाफ बुधवार को अहमदाबाद में मामला दर्ज किया गया था। उस पर आरोप है कि अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण कर उनसे श्रद्धालुओं से चंदा जुटाने के  लिए मजबूर करता था। पुलिस ने इस मामले में उसकी दो अनुयायियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। वहीं, अहमदाबाद के बाहरी इलाके में हीरापुर गांव में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (पूर्व) के प्रिंसिपल हितेश पुरी को भी नित्यानंद को आश्रम के लिए जमीन देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


अहमदाबाद (ग्रामीण) के एसपी आरवी अंसारी ने बताया कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है और जरूरत पड़ी तो गुजरात पुलिस उचित माध्यम के जरिये विदेश में उसकी हिरासत हासिल करेगी। कर्नाटक में अपने खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होेने के बाद नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है और उसे यहां ढूंढना समय की बर्बादी है। अगर वह भारत लौटता है तो हम उसे जरूर गिरफ्तार करेंगे।  
विज्ञापन


वहीं अहमदाबाद के डिप्टी एसपी (ग्रामीण) केटी कमरिया ने बताया कि पुलिस नित्यानंद के आश्रम से गायब महिला के मामले की भी जांच कर रही है। उधर इस मामले पर राज्य के गृहमंत्री प्रदीप सिंह जड़ेजा ने कहा कि इस मामले में संलिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि डीजीपी ने संबंधित एसपी को टीम बनाकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई ने गुजरात शिक्षा विभाग से मांगी रिपोर्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अहमदाबाद स्थित स्वयंभू बाबा नित्यानंद के आश्रम को जमीन पट्टे पर दिए जाने के मामले में गुजरात शिक्षा विभाग से रिपोर्ट तलब की है। आश्रम के लिए स्कूल की जमीन पट्टे पर दी गई है। इस मामले में सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से गुजरात के शिक्षा विभाग को पत्र लिख कर पूछा गया है कि बोर्ड की अनुमति के बिना अहमदाबाद के हीरापुर में डीपीएस, मणिनगर की जमीन को कैसे आश्रम को दिया गया है। बोर्ड ने विभाग से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा है। साथ ही मामले की जांच कर विभाग से एनओसी की स्थिति बताने को कहा है। 

हाईकोर्ट ने सरकार और नित्यानंद को भेजा नोटिस

गुजरात हाईकोर्ट ने बुधवार को जनार्दन शर्मा की याचिका पर गुजरात सरकार, पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधिकारियों, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष और स्वामी नित्यानंद को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। शर्मा ने याचिका में कहा कि पुलिस ने उनकी दो बेटियों को तो मुक्त करा लिया, लेकिन उनकी बड़ी बेटी लोपमुद्रा (21) और नंदिता शर्मा (18) अब भी नित्यानंद की हिरासत में हैं।

दिल्ली पब्लिक स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल पर आरोप है कि उन्होंने आश्रम के लिए विवादित स्वयंभू स्वामी नित्यानंद को जमीन देने के दौरान सरकारी नियमों का उल्लंघन किया है।

पुलिस ने कहा कि अहमदाबाद के बाहरी इलाके में हीरापुर गांव में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (पूर्व) के प्रिंसिपल हितेश पुरी ने जिला कलेक्टर  की अधिसूचना को नजरअंदाज किया।



उन्होंने आगे कहा कि स्कूल अधिकारियों ने विवादास्पद गुरु नित्यानंद  के आश्रम के लिए जमीन को पट्टे पर देने के बाद पुलिस को सूचित करने से संबंधित दस्तावेजों को पेश नहीं कर पाए और पुरी को आईपीसी की धारा 188 के तहत गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed