फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police file fir against bjp mp roopa ganguly

रेप वाले बयान पर भाजपा सांसद रूपा गांगुली के खिलाफ FIR दर्ज

Sat, 15 Jul 2017 04:31 PM IST
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट Updated Sat, 15 Jul 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
police file fir against bjp mp roopa ganguly
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली के रेप के बयान पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एक महिला की शिकायत पर रूपा गांगुली के खिलाफ नॉर्थ 24 परगना जिले में मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला की शिकायत पर कोलकाता के निमता पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 505 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
बता दें कि भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को लेकर विवादित बयान दिया। रूपा गांगुली ने कहा कि जो पार्टियां पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार का समर्थन कर रही हैं, वे अपनी बहू-बेटियों को 15 दिन के लिए बंगाल भेजकर देखें उनका रेप हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं सभी पार्टियों और ममता सरकार का समर्थन करने वालों से कहूंगी कि अपनी बहु-बेटियों को बिना ममता सरकार का समर्थन लिए 15 दिन के लिए बंगाल भेज दें और अगर वे बिना रेप का शिकार हुए वापस लौट जाएं तो मैं देखूंगी और अपना बयान वापस ले लूंगी। उनके इस बयान की काफी आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी के निशाने पर आई रूपा गांगुली
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली के रेप के बयान पर टीएमसी ने पलटवार किया है। टीएमसी नेता सोवनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि रूपा गांगुली को बताना चाहिए कि बंगाल में अब तक उनका कितनी बार रेप हुआ?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed