फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police Control Room received a phone call last night, threatening that bombs have been placed at four locations across Mumbai Including amitabh bachchan home

दहशत: 'हैलो...मुंबई में अमिताभ के घर समेत चार जगह रखे हैं बम' अज्ञात शख्स के कॉल से फूले पुलिस के हाथ-पांव

Sat, 07 Aug 2021 09:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Aug 2021 09:38 AM IST
सार

पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कॉल के जरिए मुंबई पुलिस को धमकी दी गई कि मुंबई में चार स्थानों पर बम रखे गए हैं।

विज्ञापन
Mumbai Police Control Room received a phone call last night, threatening that bombs have been placed at four locations across Mumbai Including amitabh bachchan home
मुंबई पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार रात एक फोन कॉल आने से हड़कंप मच गया। दरअसल फोन कॉल के जरिए मुंबई पुलिस को धमकी दी गई कि मुंबई में चार स्थानों सीएसएमटी, भायखला स्टेशन, दादर स्टेशन और अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास पर बम रखे गए हैं। बम की सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते और जीआरपी की टीम ने बताए गए जगहों की तलाशी ली। लेकिन जांच में यह कॉल फर्जी निकला। वहीं अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की सीआईयू (क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट) ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


वहीं इस घटना पर मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि फोन आने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के साथ ही बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और स्थानीय पुलिसकर्मी इन स्थानों पर पहुंचे और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि अभी तक इन स्थानों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया, लेकिन वहां भारी संख्या में पुलिसकर्मियों तो तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी मंगलवार देर रात मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट में बम से उड़ाने की फर्जी कॉल आई थी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच की तो फर्जी कॉल बताया। इस मामले में भी एफआईआर  दर्ज की गई है और जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed