फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police arrested a youth for celebrating birthday on the road in Mumbai

सड़क पर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए वीडियो से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 08 Jun 2020 01:57 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 08 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a youth for celebrating birthday on the road in Mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा में एक शख्स को सड़क पर जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया। दरअसल यह आदमी अपने दोस्तों के साथ सड़क पर पटाखे जलाकर जन्मदिन मना रहा था, जिसके बाद पुलिस ने इसे सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 22 साल का हम्माद अंसारी खुद को सामाजिक कार्यकर्ता होने का दावा करता है। दरअसल पुलिस की नजर इस घटना पर तब पड़ी जब इसने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन समारोह का वीडियो पोस्ट किया। इसके बाद पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में अंसारी और उसके दोस्तों ने जन्मदिन मनाया था। इस दौरान इन लोगों ने सड़कों पर पटाखे फोड़े और केक भी काटा। पुलिस की तरफ से आगे बताया गया कि अंसारी और उसके दोस्तों ने ऐसा करके सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस ने यह भी बताया कि अंसारी ने खुद फेसबुक पर पोस्ट किए अपने वीडियो में प्रतिबंधों के बावजूद जन्मदिन मनाने के बारे में बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले में नागपाड़ा पुलिस ने अंसारी और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ भादसं की धारा 188, 269 और 270 और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, अंसारी को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाया गया, लेकिन उसे नोटिस देकर वापस जाने दिया गया। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया से अंसारी का अब वह वीडियो हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed