फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police arrest West Bengal native in Kannur train fire case says he was in mental trauma

Kerala: ट्रेन में आगजनी के मामले में बंगाल निवासी गिरफ्तार, भिखारी ने पागलपन की स्थिति में घटना को दिया अंजाम

Fri, 02 Jun 2023 10:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 02 Jun 2023 10:29 PM IST
सार

उत्तर क्षेत्र के आईजी नीरज कुमार गुप्ता ने कहा कि संदेह है कि भिखारी व्यक्ति ने मानसिक आघात के कारण ऐसा किया होगा, क्योंकि उसे राज्य में भीख मांगने से कोई पैसा न मिल सका।

विज्ञापन
Police arrest West Bengal native in Kannur train fire case says he was in mental trauma
ट्रेन के डिब्बे का निरीक्षण करता एक पुलिसकर्मी - फोटो : एएनआई

विस्तार

केरल पुलिस ने कन्नूर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार तड़के रुकी एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में कथित तौर पर आग लगाने के आरोप में एक पश्चिम बंगाल निवासी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि वह एक भिखारी है जो मानसिक आघात से गुजर रहा था।

विज्ञापन


उत्तर क्षेत्र के आईजी नीरज कुमार गुप्ता ने कहा कि संदेह है कि भिखारी व्यक्ति ने मानसिक आघात के कारण ऐसा किया होगा, क्योंकि उसे राज्य में भीख मांगने से कोई पैसा न मिल सका।
विज्ञापन


गुप्ता ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि जांच के आधार पर पश्चिम बंगाल के 24 दक्षिण परगना के प्रसूनजीत सिकदर को गिरफ्तार किया गया और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वह करीब तीन दिन पहले थालास्सेरी आया था। उसके बाद वह पैदल ही कन्नून की ओर चला गया। रात में वह इस कोच के पास गया। वह बीड़ी पीने वाला व्यक्ति है। उसने माचिस का इस्तेमाल किया और ट्रेन के कुछ हिस्से को जला दिया, जो फिर जलता रहा, और पूरा कोच आग से जल गया। गुप्ता ने कहा कि उसे अपराध से जोड़ने के लिए पर्याप्त सबूत उपलब्ध हैं।


यह घटना उस अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में हुई, जिसमें दो महीने पहले एक व्यक्ति ने अपने सह-यात्रियों को आग लगा दी थी, जिसके परिणामस्वरूप एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed