फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB scam: Vipul Ambani cfo of nirav modi firm sent to police custody by special CBI court

PNB घोटाला: 5 मार्च तक पुलिस हिरासत में नीरव मोदी की कंपनी के CFO विपुल अंबानी

Wed, 21 Feb 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Feb 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
PNB scam: Vipul Ambani cfo of nirav modi firm sent to police custody by special CBI court
vipul ambani
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी की फायर स्टार डायमंड कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) विपुल अंबानी और अन्य चार आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत ने 5 मार्च तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। 14 दिन की पुलिस हिरासत के दौरान आरोपियों से घोटाले से जुड़े तमात राज जानने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


पीएनबी मामले में लगातार छापेमारी और कड़ी कार्रवाई कर रही सीबीआई ने मंगलवार को विपुल अंबानी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियां विपुल का नाम सामने आने के बाद उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। 
विज्ञापन

 



बता दें कि विपुल दिवंगत धीरूभाई अंबानी के छोटे भाई नाटूभाई अंबानी के बेटे हैं। 

गौरतलब है कि सीबीआई ने इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक के तीन और अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इनमें फोरेक्स विभाग में तत्कालीन चीफ मैनेजर बेचू तिवारी, स्केल-2 मैनेजर यशवंत जोशी, एक्सपोर्ट सेक्शन में स्केल वन ऑफिसर हैंडलिंग प्रफुल्ल सावंत शामिल हैं। 

वहीं मामले के दो मुख्य आरोपी कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी देश छोड़ कर जा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed