फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pmo seeks report on maharashtra based farmer sanjay sathe sent his paltry income to pm modi

किसान को 750 किलो प्याज की उपज के मिले 1064 रुपये, पीएम को दान किए, अब पीएमओ ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 05 Dec 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 05 Dec 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
pmo seeks report on maharashtra based farmer sanjay sathe sent his paltry income to pm modi
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र के एक किसान द्वारा प्याज की पूरी फसल की बिक्री से मिली मामूली रकम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिए जाने की खबरों पर संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार से इस मामले में पूरी रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन


नासिक जिले के निफड़ तहसील के रहने वाले संजय साठे ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया था कि उसने इस सीजन में 750 किलो प्याज का उत्पादन किया, लेकिन पिछले हफ्ते निफड़ थोक बाजार में मुझे 1 रुपये प्रति किलो का भाव मिल रहा था। किसी तरह मैंने मोल-भाव करके 1.40 रुपये प्रति किलो में सौदा तय किया और 750 किलो प्याज के बदले मुझे 1064 रुपये मिले।’ उल्लेखनीय है कि देश के कुल प्याज उत्पादन की 50 फीसदी पैदावार उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक जिले में ही होती है।
विज्ञापन


बता दें कि साठे उन चुनिंदा ‘प्रगतिशील किसानों’ में थे, जिन्हें 2010 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के दौरान उनसे संवाद करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा चुना गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान ने बयां की थी अपनी तकलीफ 
साठे ने कहा था कि महीनों की मशक्कत का ऐसा फल मिलने पर तकलीफ होती है। इसलिए मैंने विरोधस्वरूप 1064 रुपये प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में दान कर दिया। मैंने अतिरिक्त 54 रुपये मनी ऑर्डर से भेजे हैं। उन्होंने कहा था कि वह किसी राजनीतिक दल से ताल्लुक नहीं रखते, लेकिन किसानों के प्रति सरकारी उपेक्षा से नाराज हैं। मनी ऑर्डर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए 29 नवंबर को भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed