फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PMO clarified work areas of PK Mishra, PK Sinha and Ajit Dobhal

अजीत डोभाल, पीके मिश्रा और पीके सिन्हा के जिम्मे होंगे क्या-क्या काम, पीएमओ ने बताया

Mon, 16 Sep 2019 04:17 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 16 Sep 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
PMO clarified work areas of PK Mishra, PK Sinha and Ajit Dobhal
पीके मिश्रा, पीके सिन्हा और अजीत डोभाल - फोटो : फाइल फोटो

पीके मिश्रा और पीके सिन्हा को क्रमश: प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव और प्रधान सलाहकार नियुक्त किए जाने के कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दोनों अधिकारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के कार्य क्षेत्रों को परिभाषित किया है। मिश्रा और डोभाल को कैबिनेट मंत्री के बराबर दर्जा मिला हुआ है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल नियुक्तियों को छोड़कर राष्ट्रीय सुरक्षा और नीतिगत मामलों से जुड़े सभी मामले देखेंगे। वह विदेश मंत्रालय, प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और देश की बाह्य खुफिया एजेसी 'रिसर्च एंड एनालिसिस विंग' (रॉ) से जुड़े मामले भी देखेंगे। डोभाल को 'नेशनल सोशियलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड' (एनएससीएन) के अलगाववादियों से वार्ता की जिम्मेदारी भी दी गई है।
विज्ञापन


पीएमओ की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रधान सचिव पीके मिश्रा नीतिगत मुद्दों और कार्मिक तथा कानून मंत्रालयों के अलावा कैबिनेट की नियुक्ति समिति तथा अन्य नियुक्तियों से जुड़े मामले देखेंगे। वह कैबिनेट सचिवालय से संबंधित मुद्दे, मंत्रिमंडल की बैठक के लिए विषयों की सूची, भ्रष्टाचार रोधी इकाई, पीएमओ के प्रतिष्ठानों और सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और मामले भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार पीके सिन्हा सभी मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों/ निकायों से संबंधित नीतिगत मुद्दों और मामलों की देखरेख करेंगे जो विशेष रूप से प्रमुख सचिव और एनएसए को आवंटित किए गए हैं। सिन्हा पूर्व कैबिनेट सचिव हैं जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सलाहकार बनाए जाने से पहले पीएमओ में ओएसडी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed