{"_id":"61314357e568ec2d5760bab8","slug":"pmc-bank-scam-ed-attaches-shares-worth-rs-233-crore-of-hdil-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमसी बैंक घोटाला: ईडी ने एचडीआईएल समूह की 233 करोड़ के शेयर किए अटैच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएमसी बैंक घोटाला: ईडी ने एचडीआईएल समूह की 233 करोड़ के शेयर किए अटैच
Fri, 03 Sep 2021 03:04 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 03 Sep 2021 03:04 AM IST
सार
- हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड समूह के 233 करोड़ रुपये के शेयर किए अटैच
- ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी
विज्ञापन
पीएमसी बैंक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमसी बैंक घोटाले और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) समूह की 233 करोड़ रुपये के शेयर अटैच किए हैं।
विज्ञापन
ईडी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इन शेयरों के बदले एचडीआईएल के पास मुंबई के घाटकोपर में आर्यमान डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के 90,250 वर्ग फीट में निर्माणाधीन फ्लैट के आवंटन का अधिकार था।
विज्ञापन
डेवलपर ने लिखित आश्वासन दिया था कि वह परियोजना पूरी होने पर न तो इन फ्लैट्स को बेचेगा, न हस्तांतरित करेगा और न ही किसी थर्ड पार्टी के साथ करार करेगा।
ईडी ने इस मामले में अक्तूबर 2019 में एचडीआईएल, उसके प्रवर्तक राकेश कुमार वधावन, उनके बेटे सारंग वधावन, पूर्व चेयरमैन वारयम सिंह और पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन