फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PMC Bank depositors delegation will meet Manmohan Singh in Mumbai today

मोदी सरकार पर मनमोहन का वार, 'भाजपा को जिसके लिए वोट मिला उसमें नाकाम रही'

Thu, 17 Oct 2019 03:23 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 17 Oct 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
PMC Bank depositors delegation will meet Manmohan Singh in Mumbai today
मनमोहन सिंह की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : ANI
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुंबई में उन्होंने कहा कि भाजपा को जिसके लिए वोट मिला उसे करने में वो नाकाम रही। महाराष्ट्र का विनिर्माण ग्रोथ पिछले चार साल से लगातार घट रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में उद्योगों की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है, अर्थव्यवस्था के खराब मैनेजमेंट का खामियाजा उठाना पड़ा है। महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के काफी मामले सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र की भाजपा सरकार लोगों के हित कीं नीतियां बनाने में नाकाम रही है। मैंने अपने कार्यकाल में महाराष्ट्र के कई नेताओं के साथ काम किया। सभी महाराष्ट्र का हित चाहते थे। किसानों के लिए कर्जमाफी भी हमने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमसी बैंक मामले में मनमोहन सिंह ने कहा कि इस बैंक को लेकर जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से इस मामले को देखने और प्रभावित 16 लाख लोगों की शिकायतों का समाधान करने की अपील करता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार, रिजर्व बैंक और महाराष्ट्र सरकार से अपेक्षा करता हूं कि वे एक साथ इस मामले में एक विश्वसनीय और प्रभावी समाधान प्रदान करें जहां 16 लाख जमाकर्ता न्याय पाने की कोशिश कर रहे हैं।

अनुच्छेद 370 पर मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए बिल के पक्ष में मतदान किया, न कि इसके खिलाफ। हमारा मानना है कि अनुच्छेद 370 एक अस्थायी उपाय है लेकिन अगर कोई बदलाव लाना है तो यह जम्मू कश्मीर के लोगों की सद्भावना के साथ होना चाहिए। लेकिन जिस तरह इसे लागू किया गया था, उसका हमने विरोध किया था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed