फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM will issues special postage stamp on 12 anonymous heroes of Ayush

आयुष के 12 गुमनाम नायकों पर विशेष डाक टिकट जारी करेंगे पीएम मोदी

Fri, 30 Aug 2019 05:38 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 30 Aug 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
PM will issues special postage stamp on 12 anonymous heroes of Ayush

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भारतीय चिकित्सा प्रणालियों और योग के 12 आधुनिक विशेषज्ञों की याद में विशेष डाक टिकट जारी करेंगे। आयुष मंत्रालय ने इन विशेषज्ञों को रॉकस्टार ऑफ आयुष बताते हुये कहा कि ये लोग 1850 के बाद के हैं।

विज्ञापन


इनमें महात्मा गांधी के निजी चिकित्सक रहे दिनशा मेहता, सन 1902 में लखनऊ में मेडिकल कॉलेज बनवाने वाले हकीम मोहम्मद अब्दुल अजीज लखनवी, आधुनिक विश्व से योग का परिचय कराने वाले स्वामी कुवलयानंद और बीसवीं सदी के यूनानी चिकित्सा प्रणाली के महान जानकार और लेखक हकीम मोहम्मद कमरुद्दीन के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों के चयन में कुछ मापदंड तय किए गये और दो साल पहले इनके चयन का काम प्रारंभ हुआ। इसके बाद डाक विभाग से संपर्क किया गया और टिकट का प्रकाशन संभव हुआ। इनके अलावा सिद्ध चिकित्सा के लिए टीवी संबाशिवम पिल्लै, होम्पोपैथी चिकित्सक डॉ केजी सक्सेना, आयुर्वेद के वैद्य यादवजी त्रिकाजी आचार्य, आयुर्वेद के ही वैद्य शास्त्री शंकर भी शमिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed