फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM to create rainbow in country by showing color of 2019 election in Lok Sabha

'चौकीदार चोर है' के जवाब में पीएम का मुहावरा, 'उल्टा चोर चौकीदार को डांटे'

Thu, 07 Feb 2019 10:09 PM IST
यशवीर सिंह शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Thu, 07 Feb 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
PM to create rainbow in country by showing color of 2019 election in Lok Sabha
पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में मौजूदा सरकार का अपना आखिरी भाषण दे दिया है। इसमें उन्होंने 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के खूब रंग दिखाए। अपने तेवर में बोले। विपक्ष के सबसे बड़े दल कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को भी अनोखे अंदाज में लिया। 

विज्ञापन


55 साल की कांग्रेसी सरकार बनाम 55 महीने की मोदी सरकार की तुलना भी अपने तरीके से की। शुक्रवार आठ फरवरी से प्रधानमंत्री अब देश भर में घूम-घूमकर इन्ही रंगों का इंद्रधुनष बनाएंगे। प्रधानमंत्री को भरोसा है कि जनता उनके चौकीदार वाले चेहरे को पसंद करके विपक्ष को सत्ता में आने से रोकेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने संसद में नया मुहावरा दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चौकीदार चोर है के जवाब में कहा कि उल्टा चोर(कांग्रेस), चौकीदार को डांटे। यह प्रधानमंत्री का चुनावी रंग है। चुनावी रंग देने के बाद प्रधानमंत्री अपनी चुनाव यात्रा की शुरूआत छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से करेंगे। वह रायगढ़ में जनता को अपना संदेश देने के बाद पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर बोलेंगे और अपनी सरकार का इकबाल बुलंद रखने का प्रयास करेंगे। शाम को प्रधानमंत्री जलपाईगुड़ी से असम चले जाएंगे। असम में रात्रि विश्राम के बाद गुवाहाटी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने की योजना है। ब्रह्मपुत्र नदीं का पुल भी पाइपलाइन में है। असम में एनआरसी रजिस्टर का मुद्दा काफी गरम है। वहां इसका जमकर विरोध हो रहा है। प्रधानमंत्री इस पर भी उत्तर पूर्व में राजनीतिक चमक बढ़ा सकते हैं। असम से अरुणाचल प्रदेश जाना आसान है। वहां एयरपोर्ट का उद्घाटन होना है और इसके बाद प्रधानमंत्री के तेजपुर आने का कार्यक्रम है। तेजपुर की जनसभा के बाद नौ फरवरी को 

प्रधानमंत्री दिल्ली लौट आएंगे। 

10 फरवरी को प्रधानमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम का तीसरा दिन है। तमिलनाडु की राजनीति में भाजपा की जगह बनाने के लिए यहां भी प्रधानमंत्री जनता से आह्वान करेंगे। तिरुपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। तमिलनाडु से कर्नाटक के हुबली और फिर आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जनसभा संबोधित करेंगे। 

यहां प्रधानमंत्री बताएंगे कि साढ़े चार साल में उनकी सरकार ने आंध्र प्रदेश और देश को क्या दिया। 11 फरवरी को प्रधानमंत्री मथुरा में अक्षय पात्र फाऊंडेशन के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यहां उनके साथ उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी होंगे। 


अक्षय पात्र देश के करीब 18 लाख छात्रों को मिड-डे मील उपलब्ध कराता है। समझा जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री छात्रों को मिड डे मील भी परोस सकते हैं। 12 फरवरी को भी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम व्यस्त है। वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्वच्छ शक्ति के कार्यक्रम में अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed