फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM still lying about Sandeshkhali, but mum on molestation allegation against Governor says Mamata Banerjee

West Bengal: 'राजभवन उत्पीड़न' मामले में CM ममता आक्रामक, कहा- राज्यपाल पर लगे गंभीर आरोपों पर भी मौन हैं मोदी

Sun, 12 May 2024 03:46 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 12 May 2024 03:46 PM IST
सार

रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री को शर्म आनी चाहिए की संदेशखाली को लेकर भाजपा की साजिश सार्वजनिक हो गई है।

विज्ञापन
PM still lying about Sandeshkhali, but mum on molestation allegation against Governor says Mamata Banerjee
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री पर संदेशखाली मामले को लेरक झूठी खबर फैलाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने राज्यपाल सीवी आनंद बोल पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों पर चुप्पी साधने के लिए पीएम मोदी को घेरा। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को घेरा
रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री को शर्म आनी चाहिए की संदेशखाली को लेकर भाजपा की साजिश सार्वजनिक हो गई है। उन्होंने आगे कहा, "संदेशखाली को लेकर पीएम मोदी अभी भी झूठ फैला रहे हैं। उन्हें इस बात पर शर्म आनी चाहिए कि भाजपा की साजिश अब सार्वजनिक हो गई है।" बंगाल की सीएम ने उस वीडियो का हवाला देते हुए पीएम मोदी को घेरा, जिसमें एक स्थानीय भाजपा नेता को यह कहते हुए सुना गया कि 70 से अधिक महिलाओं को टीएमसी के मजबूत नेता शाहजहां शेख के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दो हजार रुपये मिले थे। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तर  24 परगना में आज चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के गुंडे संदेशखाली की महिलाओं को डरा-धमका रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, "इस मामले का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख है और टीएमसी आरोपी को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर राजभवन की एक कर्मचारी द्वारा छेड़छाड़ के आरोप मामले में चुप्पी साधने के लिए ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के सच्चे महिला विरोधी चरित्र को दर्शाता है। सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री ने राज्यपाल से इस्तीफा देने के लिए क्यों नहीं कहा?" बता दें कि पीएम मोदी शनिवार को कोलकाता पहुंचे और रविवार सुबह राज्य में चुनाव प्रचार करने से पहले रात में राजभवन में रुके।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed