फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Sheikh Hasina committed atrocities on students we just want peace Bangladesh national on ongoing crisis

Bangladesh Riots: ‘शेख हसीना ने छात्रों पर जुल्म ढाए’, भारत में मौजूद बांग्लादेशी नागरिक बोले- अब शांति चाहिए

Mon, 05 Aug 2024 10:43 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 05 Aug 2024 10:43 PM IST
सार

इस समय भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों का कहना है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने छात्रों पर अत्याचार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार ऐसा काम नहीं करेगी। उधर, बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। 

विज्ञापन
PM Sheikh Hasina committed atrocities on students we just want peace Bangladesh national on ongoing crisis
भारत में मौजूद बांग्लादेशी नागरिक - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। इस बीच, इस समय भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों का कहना है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने छात्रों पर अत्याचार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार ऐसा काम नहीं करेगी। बांग्लादेशी महिला ने उनके देश में पनपे हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शेख हसीना ने इस्तीफा देकर ठीक काम किया है। उन्होंने कहा, ‘शेख हसीना ने छात्रों पर कई जुल्म किए। देखते हैं, आगे क्या होता है। अगली सरकार को छात्रों के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए।’

विज्ञापन


एक अन्य बांग्लादेशी नागरिक ने इस बात पर जोर किया वह शांतिपूर्ण माहौल में रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने सुना है कि शेख हसीना ने देश छोड़ दिया है और अब नई सरकार अपना कार्यभार ग्रहण करेगी। हमारा देश इस वक्त बुरी स्थिति में है। हम शांति चाहते हैं और शांतिपूर्ण माहौल में जीवन जीना चाहते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि उनकी पुत्री ने उन्हें बांग्लादेश वापस न लौटने की सलाह दी है क्योंकि वहां अभी हालात ठीक नहीं हैं। उनके अनुसार, ‘बांग्लादेश में हालात बेहद खराब हो गए हैं। मेरी बेटी ने मुझे बांग्ला भवन के गेस्ट हाउस में रहने के लिए कहा है।’
विज्ञापन


उधर, बांग्लादेश में आरक्षण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों का कहना है कि कारवां बाजार में सरकार की रूपरेखा तय की जाएगी। सोमवार को बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा दिया और इसके बाद देश छोड़ दिया। सोमवार की शाम को बांग्लादेशी सेना का हेलीकॉप्टर सी-130 हर्क्युलस, शेख हसीना को लेकर दिल्ली के पास हिंडन हवाई अड्डे पहुंचा। शेख हसीना ने अपनी बहन के साथ ढाका से उड़ान भरी। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी छात्र प्रधानमंत्री के आवास गणभवन में घुस गए। कुछ खबरों के अनुसार, बांग्लादेश में लोगों को सार्वजनिक भवनों से विभिन्न वस्तुओं को लेकर भागते हुए देखा गया। इसके अलावा कुछ लोगों को संसद भवन के अंदर से भी सामान लेते देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने धानमंडी में शेख हसीना के परिवार के निजी आवास सुधा सदन को आग के हवाले कर दिया। शाम को करीब 5.30 बजे सुधा सदन को तहस नहस कर दिया गया। इसके बाद घर में आग लगा दी गई। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को घर से कुछ वस्तुओं को भी ले जाते देखा गया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने मुख्य न्यायाधीश के घर में भी तोड़फोड़ कर दी। मुख्य न्यायाधीश के घर से भी प्रदर्शनकारियों को कुछ वस्तुएं ले जाते हुए देखा गया। इस बीच बांग्लादेश के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन भी छह घंटे के लिए रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed