West Bengal: संदेशखाली कांड पर बवाल के बीच पश्चिम बंगाल जाएंगे पीएम मोदी, भाजपा ने ममता सरकार पर साधा निशाना
West Bengal: पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली एक मार्च को आरामबाग जिले और दो मार्च को कृष्णानगर में निर्धारित हैं। वह दोनों रैलियों को संबोधित करेंगे और कुछ योजनाओं को लोगों को समर्पित करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में महिलाओं के कथित उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राज्य के विपक्षी दल सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य का दौरा करेंगे और कुछ सार्वजनिक योजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे।
दो रैलियों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री: मजूमदार
मजूमदार ने कहा, प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली एक मार्च को आरामबाग जिले और दो मार्च को कृष्णानगर में निर्धारित हैं। वह दोनों रैलियों को संबोधित करेंगे और कुछ योजनाओं को लोगों को समर्पित करेंगे।
अपराधियों को मिल रहा संरक्षण अभूतपूर्व: सुंधाशु त्रिवेदी
वहीं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने संदेशखाली की घटना पर कहा, आपने रानजीति का अपराधीकरण देखा होगा। लेकिन राजनीति का इस तरह का बहुआयामी अपराधीकरण और उसके बाद का राजनीतिक संरक्षण भारतीय इतिहास में अभूतपूर्व है। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, बंगाल में कोई लोकतंत्र नहीं है।
#WATCH | On Sandeshkhali incident, BJP MP Dr. Sudhanshu Trivedi says, "You must have seen criminalisation of politics but such a type of multidimensional criminalisation of politics and its subsequent political patronage and protection is unprecedented in Indian history...West… pic.twitter.com/qqnYtYC2ek
— ANI (@ANI) February 23, 2024
महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर लगाए हैं गंभीर आरोप
संदेशखाली में महिलाओं का आरोप है कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों ने उनके जमीन के पट्टों पर कब्जा किया है और उनके यौन शोषण किया है। उन पर हजारों एकड़ जमीन को अवैध रूप से कब्जाने के आरोप हैं। शाहजहां शेख तबसे फरार हैं, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमला किया गया था। उन पर ईडी की टीम पर हमला कराने का आरोप है।