फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PMs gift Auction 2022 from September 17, know all about

PM Modi ने खोला खजाना: नेताजी की मूर्ति समेत 1200 तोहफों की नीलामी आज से, कीमत 100 से लेकर लाखों रुपये तक

Sat, 17 Sep 2022 05:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 17 Sep 2022 05:32 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट में मिली वस्तुओं की यह चौथी नीलामी है। इल 1200 वस्तुओं में से 300 को नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में प्रदर्शित किया जा चुका है। इस नीलामी से मिलने वाली राशि ‘नमामि गंगे' कार्यक्रम पर खर्च की जाएगी। 

विज्ञापन
PMs gift Auction 2022 from September 17, know all about
पीएम मोदी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीते साल मिले तोहफों की नीलामी आज यानी शनिवार 17 सितंबर से 2 अक्तूबर गांधी जयंती तक होने जा रही है। इस दौरान 1200 वस्तुओं की नीलामी होगी। इन तोहफों के विवरण से लेकर उनकी कीमत तक सारा ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इनका आरक्षित मूल्य भी तय किया जा रहा है। यह 100 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक होगा। 

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट में मिली वस्तुओं की यह चौथी नीलामी है। इल 1200 वस्तुओं में से 300 को नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में प्रदर्शित किया जा चुका है। इस नीलामी से मिलने वाली राशि ‘नमामि गंगे' कार्यक्रम पर खर्च की जाएगी। नमामि गंगे जून 2014 में मोदी सरकार द्वारा शुरू किया गया एक एकीकृत संरक्षण और कायाकल्प कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य व्यापक नदी बेसिन दृष्टिकोण को अपनाकर गंगा नदी के प्रदूषण को कम करना है।
विज्ञापन


मधुबनी पेंटिंग से लेकर शतरंज के सेट तक
पीएम नरेंद्र मोदी को मिले जिन तोहफों की नीलामी हो रही है, उनमें एक  मधुबनी पेंटिंग से लेकर हाल ही में चेन्नई शतरंज ओलंपियाड के दौरान भेंट किया गया एक शतरंज सेट शामिल है। यह मधुबनी पेंटिंग इसलिए खास है, क्योंकि इसमें कोरोना काल के दर्द और महामारी के खिलाफ टीकाकरण को उकेरा गया है। पीएम मोदी को मिले तोहफों और  स्मृति चिन्हों की यह चौथी नीलामी है। इसमें पैरालिंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों के खेल उपकरण भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


100 रुपये है इस तस्वीर का मूल्य
पीएम के नीलाम हो रहे तोहफों में सबसे कम कीमत भगवान गणेश की एक तस्वीर है। इसका आरक्षित मूल्य 100 रुपये रखा गया है। आरक्षित मूल्य यानी न्यूनतम कीमत है, कोई इसे नीलामी में बोली लगाकर इससे ज्यादा कितने भी रुपयों में खरीदकर गंगा संरक्षण के सरकार के प्रयासों में सहभागी बन सकता है। गणेशजी की तस्वीर कर्नाटक के श्री वेनायक देवारू मंदिर ने पीएम को भेंट की थी। इसके अलावा राष्ट्रकुल खेल 2022 में स्वर्ण पदक विजेता भावना पटेल के हस्ताक्षर से युक्त टेबल टेनिस रैकेट भी है। इसका आरक्षित मूल्य पांच लाख रुपये रखा गया है। पीएम के तोहफों में मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों से प्राप्त उपहार भी हैं।


1.5 करोड़ में नीलाम हुआ था नीरज चोपड़ा का भाला
पिछले साल हुई नीलामी में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का भाला 1.5 करोड़ रुपये में बिका था। गत वर्ष तीन चरणों में नीलामी हुई थी। तब 1300 से अधिक वस्तुओं की नीलामी से 16 करोड़ से अधिक मिले थे। यह सारी राशि भी नमामि गंगे के लिए दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed