फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi will teach MPs and ministers about working on August 3rd and 4th

तीन और चार अगस्त को सांसदों और मंत्रियों को कामकाज का पाठ पढ़ाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Fri, 02 Aug 2019 09:07 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 02 Aug 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will teach MPs and ministers about working on August 3rd and 4th
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पार्टी के चुनकर आए नए सांसदों को दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण शनिवार तीन अगस्त और रविवार चार अगस्त को दिया जाएगा। इसमें सांसदों के साथ-साथ केंद्र सरकार के मंत्री शामिल होंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह, कार्यवाहक अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, संगठन मंत्री बीएल संतोष समेत अन्य सांसदों को तमाम गुर सिखाएंगे।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सांसदों को सरकार की योजनाओं को जनता के बीच में ले जाने, केंद्र सरकार की छवि को बनाने, संसदीय कामकाज में रुचि लेने, सवाल पूछने समेत अन्य जानकारियों को साझा किया जाएगा। सांसदों को पार्टी लाइन और संसद में उपस्थिति को लेकर भी लगातार संवेदनशील बने रहने की सीख दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed