फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra Modi will make successful sankalp-se-Siddhi campaign by MPs

अपने सांसदों के जरिए 'संकल्प से सिद्धि' अभियान को सफल बनाएंगे पीएम मोदी

Thu, 10 Aug 2017 03:31 AM IST
संजय मिश्र /अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Aug 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
 PM narendra Modi will make successful sankalp-se-Siddhi campaign by MPs
PM MODI

देश के स्वतंत्रता दिवस को इस वर्ष संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय ले चूके पीएम मोदी अब अपने सांसदों के संकल्प से सिद्धि अभियान को सफल बनाने का आह्वान करेंगे। सूत्र बताते हैं कि भाजपा संसदीय दल की बैठक गुरूवार सुबह बुलाई गई है।

विज्ञापन


इस बैठक में पीएम मोदी अपने सांसदों से संकल्प से सिद्धि अभियान का महत्व बताते हुए इसे जनता के बीच लेकर जाने का मूल मंत्र देंगे। संसद का यह मानसून सत्र 11 अगस्त तक है। इसलिए इस सत्र में भाजपा संसदीय दल की यह अंतिम बैठक है। पीएम मोदी इस बैठक में अपने सांसदों को विशेष मंत्र देते हुए उन्हें जनता के बीच जाने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा ने 9 अगस्त से संकल्प से सिद्धी अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत हर जिले में मशाल जुलूस निकालने के साथ स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की मूर्तियों को मालाएं पहनाई जाएंगी। पीएम मोदी अपने सांसदों से यह आह्वान करेंगे कि वे आम जनता को इस कार्यक्रम से जोड़ें और उन्हें आजादी के महत्व के बारे में बताएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसदों से कहेंगे कि वे न्यू इंडिया-मंथन कार्यक्रम के जरिये जनता के बीच जाकर उन्हें सरकार के गंदगी, भ्रष्टाचार, जातिवाद, सांप्रदायिकता, आतंकवाद भारत छोड़ों जैसी सामाजिक मुहिम में शामिल कराकर उन्हें संकल्प दिलवाएं। दरअसल, पीएम मोदी के निर्देश के बाद भाजपा ने 16 अगस्त से 30 अगस्त तक हर जिले में न्यू इंडिया-मंथन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें देश की तमाम शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं को भी भागीदार बनाया जाएगा।

पीएम मोदी के आह्वान के बाद केंद्र सरकार के सभी मंत्री, पार्टी के विधायकों, राज्यों के मंत्रियों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों को 13 अगस्त से इस कार्यक्रम के साथ जुड़ना है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार 10 अगस्त से 14 अगस्त तक देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तो स्वतंत्रता दिवस को पीएम मोदी के लाल किले पर झंडा फहराने के बाद सभी मुख्यमंत्री भी अपने-अपने राज्यों में लोगों को संबोधित करेंगे।

सांसदों से भी अपने क्षेत्राों में ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश पीएम मोदी अपने सांसदों को देंगे। पीएम मोदी का मकसद है कि संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, रक्त दान शिविर, मानव श्रंखला बनाना, वृक्षारोपण कार्यक्रम जैसे सामाजिक कार्यों को बढ़ावा मिले और इन्हें जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस मामले में वे अपने सांसदों से बड़ी भूमिका निभाने का आह्वान करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य मकसद पार्टी का सामाजिक विस्तार है। इसलिए पिछले और नीचले तबकों में ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

सांसद शेखावत देंगे प्रजेंटेशन 
राजस्थान से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत गुरूवार की बैठक में सुशासन को बढ़ावा देने के अनूठे प्रयास का प्रस्तुतिकरण देंगे। शेखावत ने देश विदेश के तमाम प्रमुख शैक्षिक संस्थाओं को जोड़कर एक ऐसा प्लेटफार्म बनाया है जिसपर पीएम मोदी की योजनाओं को लेकर सार्थक बहस की जा सके। ट्वीटर और फेसबूक की तर्ज पर बना यह सोशल प्लेटफार्म 240 छात्रों के विशेष प्रयास से बना है।

इसमें लंदन स्कूल, आक्सफोर्ड विश्वविधालय, देश की सभी आईआईटी के छात्र जुडे हैं। इसमें करीब 2000 छात्रों ने अपनी रूचि दिखाई थी। मगर शेखवत ने इसमें करीब 240 छात्रों को ही शुरू में मौका दिया है। करीब 70 शोध इन छात्रों ने इजात किए हैं जोकि इस सोशल नेटवर्किंग साईट को सफल बनाएंगे। इसकी खासियत यह है कि इसमें अनाप शनाप और अपुष्ट बातें नहीं लिखी जा सकती हैं।


यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो वह स्वत: ही इस सोशल प्लेटफार्म से बाहर हो जाएगा। सूत्र बताते हैं कि गजेंद्र शेखावत ने पीएम मोदी को जब इस विशेष प्रयास की सूचना दी तो वे बेहद प्रसन्न हुए। उन्होंने ही शेखावत को इसे सभी सांसदों के बीच प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिसका पालन करते हुए शोखावत गुरूवार की संसदीय दल की बैठक में 10 मिनट में अपनी सोशल पहल क्लाउड का प्रस्तुतिकरण करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed