गुजरात: मंगलवार को गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को पांच किलो अतिरिक्त राशन दिया जाता है
- केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अगस्त को गुजरात में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। जानकारी के अनुसार यह संवाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगा।
पीएमओ ने कहा कि गरीब कल्याण अन्न योजना के बारे में और जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य में एक जन भागीदारी कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी उपस्थित रहेंगे।Prime Minister Narendra Modi will interact with beneficiaries of Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana in Gujarat on 3rd August, via video conferencing
विज्ञापन
(File pic) pic.twitter.com/qLGB0hKM9b — ANI (@ANI) August 1, 2021
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम अतिरिक्त खाद्यान्न दिया जाता है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कोविड-19 महामारी के दौरान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराती है। हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। वहीं आने वाले कुछ महीनों में तीसरी लहर की आशंका है।