{"_id":"62590e97aa101d05b94d8666","slug":"pm-narendra-modi-will-inaugurate-kk-patel-super-specialty-hospital-in-bhuj-gujarat-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी: प्रधानमंत्री ने किया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ, बोले- दस साल में रिकॉर्ड संख्या में देश को मिलेंगे नए डॉक्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी: प्रधानमंत्री ने किया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ, बोले- दस साल में रिकॉर्ड संख्या में देश को मिलेंगे नए डॉक्टर
Fri, 15 Apr 2022 11:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:50 AM IST
सार
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आज भुज क्षेत्र में मेडिकल सुविधाएं मौजूद हैं। इसी कड़ी में भुज को आज एक आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मिला है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार गुजरात के भुज में केके पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, देश को आने वाले 10 सालों में रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि, देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का लक्ष्य हो या सभी के लिए मेडिकल शिक्षा को सुलभ बनाने का प्रयास, देश को आने वाले 10 सालों में रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलने वाले हैं।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने 'बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं' का अर्थ बताया और कहा कि ये केवल बीमारियों के इलाज तक ही सीमित नहीं हैं। वे सामाजिक न्याय को भी बढ़ावा देती हैं। जब किसी गरीब को सस्ता और बेहतरीन इलाज मिलता है, तो उसका सिस्टम में विश्वास मजबूत होता है।
विज्ञापन
भुज व कच्छ के लोग लिख रहे नया भाग्य
प्रधानमंत्री ने कहा कि, भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज व कच्छ के लोग अब अपने परिश्रम से इस क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं। आज इस क्षेत्र में मेडिकल सुविधाएं मौजूद हैं। इसी कड़ी में भुज को आज एक आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मिला है। यह अस्पताल लोगों को सस्ती कीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएगा। दो दशक पहले, गुजरात में केवल 1100 सीटों वाले नौ मेडिकल कॉलेज थे। आज हमारे पास 36 से अधिक मेडिकल कॉलेज हैं, जहां 6000 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
डिजिटल हेल्थ मिशन से मरीजों के लिए सुविधाएं
उन्होंने कहा कि, आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन से मरीजों के लिए सुविधाएं और बढ़ेंगी। आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के माध्यम से आधुनिक और क्रिटिकल हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को जिला और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। इलाज के खर्च की चिंता से गरीब को मुक्ति मिलती है तो वो निश्चिंत होकर गरीबी से बाहर निकलने के लिए परिश्रम करता है। बीते सालों में हेल्थ सेक्टर की जितनी भी योजनाएं लागू की गई हैं, उनकी प्रेरणा यही सोच है।