फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi will deliver the keynote address on the occasion of virtual Vesak Global celebrations on Buddha Purnima

आयोजन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेसाक वैश्विक बुद्ध पूर्णिमा समारोह में करेंगे संबोधित

Tue, 25 May 2021 08:03 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Tue, 25 May 2021 08:03 PM IST
सार

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को लोगों को शुभकामनाएं दीं और देश के कोविड-19 महामारी से सफलतापूर्वक बाहर निकलने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will deliver the keynote address on the occasion of virtual Vesak Global celebrations on Buddha Purnima
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर वेसाक वैश्विक समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में दी गई। यह आयोजन भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) के सहयोग से करता है।

विज्ञापन


इसमें दुनिया भर के बौद्ध संघों के सर्वोच्च प्रमुख शामिल होंगे। पीएमओ के मुताबिक इस समारोह को दुनिया के 50 से अधिक प्रमुख बौद्ध धार्मिक नेता संबोधित करेंगे। वेसाक-बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्म, बुद्धत्व की प्राप्ति और महा परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति कोविंद ने दीं शुभकामनाएं
इधर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और देश के कोविड-19 महामारी से सफलतापूर्वक बाहर निकलने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के रूप में हमारे सामने अभूतपूर्व संकट है। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, मैं प्रार्थना करता हूं कि हमारी एकजुटता और सामूहिक प्रयास के माध्यम से हम इस महामारी से सफलतापूर्वक बाहर निकलें और लोगों के कल्याण के रास्ते पर आगे बढ़ते रहें।

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कोविंद ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षा ने हमें दुख और तकलीफों से बाहर निकलने का रास्ता दिखाया है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने हमें हिंसा और अन्याय से दूर रहना सिखाया और यही मंत्र सदियों से हमें आदर्श मानव बनने के लिए प्रेरित कर रहा है।


कोविंद ने कहा कि अहिंसा, शांति, दया और मानवता की सेवा का विचार भगवान बुद्ध के जीवन में कूट-कूट कर भरा है और उनके उपदेशों ने पूरी दुनिया में मानव सभ्यता के विकास को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी साथी नागरिकों और दुनिया भर में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को शुभकामनाएं देता हूं।

PM Narendra Modi will deliver the keynote address on the occasion of virtual Vesak Global celebrations on Buddha Purnima 2021
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed