फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi watching India vs Belgium Hockey Mens Semi Final at Tokyo2020

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम का देश ने बढ़ाया हौसला, पीएम मोदी बोले- हार-जीत तो जिंदगी का हिस्सा

Tue, 03 Aug 2021 10:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 03 Aug 2021 10:22 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को 5-2 से  मात दी। हालांकि, भारतीय टीम के पास कांस्य पदक की उम्मीद बरकरार है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi watching India vs Belgium Hockey Mens Semi Final at Tokyo2020
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को 5-2 से  मात दी। भारतीय हॉकी टीम के हाथ से सेमीफाइनल मैच निकल गया, जिसके साथ ही गोल्ड का सपना भी टूट गया। हालांकि, अब भी भारत के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है।

विज्ञापन



पीएम मोदी ने कहा कि हार और जीत तो जिंदगी का हिस्सा है। हमारी पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में सर्वश्रेष्ठ दिया यही मायने रखता है। पीएम मोदी ने हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह से बात भी की। साथ ही हॉकी टीम को अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दीं।  पीएम मोदी ने कहा कि भारत को हमारे खिलाड़ियों पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


भारत बेल्जियम के बीच मैच के लिए  देश के अलग-अलग हिस्सों में पूजा-पाठ का दौर चला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया । पीएम मोदी ने ट्वीट कर खुद ही यह जानकारी साझा की। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने ट्वीट किया "टीम इंडिया की जीत की कामना करता हूं। मैं मैच देख रहा हूं,  टीम और उसकी स्किल पर गर्व है।"
 

जीत के लिए पूजा-पाठ 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। तीसरे हाफ तक दोनों टीमें बराबर थी, लेकिन आखिरी 15 मिनट में बेल्जियम ने बाजी पलट दी। वहीं, हॉकी टीम की जीत के लिए भारत में जगह-जगह पूजा-पाठ, मन्नतें मांगी गईं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जहां पूजा-अर्चना हुई। वहीं, पंजाब में लोग गुरुद्वारों में मत्था टेकने पहुंचे। इसके अलावा भारतीय सेना और लोग इंडिया मांगे गोल्ड और चीयर्स इंडिया के नारे भी लगाए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed