फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi uses Pakistan airspace for France Visit

बालाकोट स्ट्राइक के बाद पहली बार पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र होकर फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी

Fri, 23 Aug 2019 01:03 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 23 Aug 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi uses Pakistan airspace for France Visit
फ्रांस में पीएम मोदी का स्वागत - फोटो : PTI
फ्रांस में आयोजित जी7 समिट में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से होकर उड़ान भरी। बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब पीएम मोदी ने अपनी विदेश यात्रा के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग किया।
विज्ञापन


26 फरवरी को भारतीय वायु सेना बालाकोट में स्थित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था। 
विज्ञापन


तीन देशों की यात्रा के पहले पड़ाव के दौरान पीएम मोदी गुरुवार शाम को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसके बाद पीएम मोदी 23 अगस्त को अपनी यात्रा के दूसरे चरण में संयुक्त अरब अमीरात में द्विपक्षीय बैठक के लिए रवाना होंगे। वह अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीएम मोदी 24 अगस्त को बहरीन का दौरा करेंगे, जहां वह प्रधानमंत्री प्रिंस शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा से मिलने वाले हैं। वह बहरीन के राजा शेख हमद बिन ईसा अल खलीफा और अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed