फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to visit Japan on September 27 for state funeral of former Japan PM Shinzo Abe MEA

PM Modi Japan Visit: PM मोदी जाएंगे जापान, पूर्व पीएम आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे

Thu, 22 Sep 2022 10:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 22 Sep 2022 10:41 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने आबे की हत्या पर गहरा शोक जताते हुए कहा था कि आबे ने अपना पूरा जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में समर्पित कर दिया था।

विज्ञापन
PM Narendra Modi to visit Japan on September 27 for state funeral of former Japan PM Shinzo Abe MEA
PM Narendra modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। जापान के नारा में एक चुनाव प्रचार के दौरान आठ जुलाई को शिंजो आबे (67) को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त एक भाषण दे रहे थे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान आबे के करीबी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात करेंगे। जापान की सरकार 27 सितंबर को टोकियो में आबे का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करेगी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से जापान में दूसरी बार किसी पूर्व प्रधानमंत्री का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले 1967 में शिगेरु योशिदा का राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई थी। आबे का गत 8 जुलाई को चुनाव प्रचार के दौरान एक हमलावर ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। पीएम मोदी ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने आबे की हत्या पर गहरा शोक जताते हुए कहा था कि आबे ने अपना पूरा जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में समर्पित कर दिया था।

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा था कि मेरे प्रिय मित्रों में शुमार शिंजो आबे के दुखद निधन से मैं हैरान और दुखी हूं और इसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह एक शीर्ष वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक अद्भुत प्रशासक थे।

एनसीसी-यूएनईपी मिलकर पुनीत सागर अभियान को बढ़ाएंगे आगे

PM Narendra Modi to visit Japan on September 27 for state funeral of former Japan PM Shinzo Abe MEA
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
प्लास्टिक प्रदूषण के मुद्दे से निपटने के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने मिलकर काम करने का फैसला किया है। बृहस्पतिवार को स्वच्छ जल निकायों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में एनसीसी डीजी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह और यूएन के प्रतिनिधि बिशो पुरजोली ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत दोनों ने ‘पुनीत सागर अभियान’ को मिलकर आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि पुनीत सागर अभियान को एनसीसी ने 2021 में शुरू किया था। इसका मुख्य उद्देश्य समुद्र तटों से प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाना और प्लास्टिक से होने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed