फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to visit Bhimavaram in Andhra Pradesh Gandhinagar in Gujarat on July 4

PM Modi: 4 जुलाई को आंध्रप्रदेश और गुजरात जाएंगे पीएम मोदी, अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती का करेंगे शुभारंभ

Fri, 01 Jul 2022 03:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 01 Jul 2022 03:26 PM IST
सार

पीएमओ ने बताया कि 4 जुलाई को प्रधानमंत्री महान स्वाधीनता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की सालभर चलने वाली 125वीं जयंती समारोह का भीमावरम में शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे वह गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi to visit Bhimavaram in Andhra Pradesh Gandhinagar in Gujarat on July 4
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को आंध्र प्रदेश के भीमावरम जाएंगे और इस दौरान वह महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की सालभर चलने वाली 125वीं जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि वह सोमवार को गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का भी उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन


पीएमओ ने बताया कि 4 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री महान स्वाधीनता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की सालभर चलने वाली 125वीं जयंती समारोह का भीमावरम में शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे वह गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन


30 फीट लंबी प्रतिमा का करेंगे अनावरण
बयान में कहा गया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को उचित मान्यता देने और देशभर के लोगों को उनके बारे में जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है। उस प्रयास के हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री मोदी महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे और उनकी 30 फीट लंबी कांस्य प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन थे अल्लूरी सीताराम राजू
4 जुलाई 1897 को जन्मे अल्लूरी सीताराम राजू को पूर्वी घाट क्षेत्र में आदिवासी समुदायों के हितों की रक्षा व अग्रेजों के खिलाफ लड़ाी के लिए याद किया जाता है। उन्होंने रम्पा विद्रोह का नेतृत्व किया था जिसे 1922 में शुरू किया गया था। अल्लूरी सीताराम राजू को स्थानीय  लोगों के द्वारा मान्य वीरुडु (जंगलों का नायक) के रूप में जाना जाता है। 

सरकार ने सालभर चलने वाले उत्सव के हिस्से के रूप में कई पहलों की योजना बनाई है। बयान में कहा गया है कि रम्पा विद्रोह की शुरुआत चिंतापल्ली पुलिस थाने पर हमले से हुई, सौ साल पूरे होने पर विजयनगर जिले के पंडरंगी में राजू की जन्मस्थली और पुलिस थाने को फिर से बहाल किया जाएगा। 

सरकार ने मोगल्लु में अल्लूरी ध्यान मंदिर के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है, जिसमें ध्यान मुद्रा में राजू की एक मूर्ति है, जिसमें भित्ति चित्रों और आर्टिफिशियल इंटेजीजेंस से सक्षम इंटरैक्टिव सिस्टम के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानी की जीवन कहानी को दर्शाया गया है। 

गांधीनगर में प्रधानमंत्री 'डिजिटल इंडिया वीक 2022' का उद्घाटन करेंगे। जिसकी थीम 'नए भारत की तकनीक को उत्प्रेरित करना' है। कार्यक्रम के दौरान मोदी टेक्नोलॉजी की पहुंच बढ़ाने, जीवन को आसान बनाने के लिए सेवा वितरण को सुव्यवस्थित करने और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई डिजिटल पहल शुरू करेंगे।


प्रधानमंत्री मोदी 'डिजिटल इंडिया भाषिनी' भी लॉन्च करेंगे, जो भारतीय भाषाओं में इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं तक आसान पहुंच को सक्षम करेगा। इसमें आवाज आधारित पहुंच शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed