फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to launch lifestyle for environment movement to adopt an environment conscious lifestyle Latest News Update

Lifestyle For Environment: पीएम मोदी कल करेंगे नई शुरुआत, इससे पर्यावरण के प्रति जागरूक लाइफस्टाइल अपनाने में मिलेगी मदद

Sat, 04 Jun 2022 06:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 04 Jun 2022 06:44 PM IST
सार

इसके माध्यम से लोगों, समुदाय और संगठनों को प्रेरित और पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली जीने के लिए राजी करने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी लोगों को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi to launch lifestyle for environment movement to adopt an environment conscious lifestyle Latest News Update
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक पहल 'लाइफ ग्लोबल कॉल फॉर पेपर्स' लॉन्च करेंगे। यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से होगा। इसके जरिए अकादमी, विश्वविद्यालय और रिसर्च इंस्टीट्यूट से सुझाव लिए जाएंगे। इसके माध्यम से लोगों, समुदाय और संगठनों को प्रेरित और पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली जीने के लिए राजी करने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई है।  

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान बिल-मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के को-चेयरमैन बिल गेट्स, क्लाइमेट इकोनॉमिस्ट लॉर्ड निकोलस स्टर्न, नड्ज थियोरी के लेखक कास संसटेन, वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट के सीईओ-अध्यक्ष अनिरुद्ध दास गुप्ता, यूएनईपी ग्लोबल हेड  इंगर एंडरसन, यूएनडीपी ग्लोबल हेड अचिम स्टाइनर और वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष डेविड मलपास समेत कई मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


'LiFE' का विचार पिछले साल ग्लासगो में 26वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पेश किया गया था। यह विचार एक पर्यावरण-सचेत जीवन शैली को बढ़ावा देता है। यह दिमागहीन और विनाशकारी खपत से बचने और सावधान और जानबूझकर उपयोग पर फोकस करने को बढ़ावा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed