{"_id":"61508ac4a170c901cb0cd387","slug":"pm-narendra-modi-to-launch-ayushman-bharat-digital-mission-on-september-27-here-is-all-you-need-to-know-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान: आज से होगी शुरुआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान: आज से होगी शुरुआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन
Mon, 27 Sep 2021 02:18 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:18 AM IST
सार
आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान अभी छह केंद्र शासित प्रदेशों में पायलट परियोजना के रूप में लागू है। इसके तहत एक सहज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा जिससे बुनियादी ढांचा सेवाओं के साथ-साथ अंतर-प्रचालनीय और मानक-आधारित डिजिटल प्रणाली का व्यवस्थित तरीके से लाभ लाभ उठाया जा सकेगा। इस अभियान के तहत नागरिकों की सहमति से स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक पहुंच और आदान-प्रदान को सक्षम बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान का उद्घाटन करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाला यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी संबोधन भी देंगे। बता दें कि आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान की पायलट परियोजना का एलान प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले से लिया था। वर्तमान में यह डिजिटल अभियान अपने शुरुआती चरण में छह केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के अनुसार आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार करेगा जो डिजिटल स्वास्थ्य इको सिस्टम के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अन्य पोर्टल के परस्पर संचालन को सक्षम बनाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तीसरी वर्षगांठ के साथ की जा रही है। इस अभियान के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
नागरिकों को मिलेगी हेल्थ आईडी
इसके तहत नागरिकों को एक स्वास्थ्य पहचान (हेल्थ आईटी) उपलब्ध कराई जाएगी जो उनके स्वास्थ्य खाते का काम भी करेगी। इस आईडी से कोई व्यक्ति अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को मोबाइल एप के जरिए देख सकेगा। चिकित्सकों/अस्पतालों व स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए व्यापार आसान होगा। अभियान के हिस्से के तौर पर तैयार किया गया आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सैंडबॉक्स प्रौद्योगिकी व उत्पाद जांच के लिए एक ढांचे के रूप में कार्य करेगा।
विज्ञापन
अहम भूमिका निभाएगा सैंडबॉक्स
इसके साथ ही यह सैंडबॉक्स ऐसे निजी संगठनों को भी सहायता मुहैया कराएगा जो राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य परितंत्र का हिस्सा बनते हुए स्वास्थ्य सूचना प्रदाता अथवा स्वास्थ्य सूचना उपयोगकर्ता या इस अभियान के तहत तैयार किए हए ब्लॉक के साथ कुशलता के साथ खुद को जोड़ने की इच्छा रखते हैं। केंद्र सरकार के अनुसार इस डिजिटल अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं तक देश की जनता की पहुंच केवल एक क्लिक दूर रह जाएगी।