पीएम ने आईआईएम संबलपुर को दिया नए कैंपस का तोहफा, कहा- आज के स्टार्टअप ही बनेंगे कल के उद्यमी
{"_id":"5ff0057090c54a707d005dab","slug":"pm-narendra-modi-to-laid-foundation-of-iim-sambalpur","type":"live","status":"publish","title_hn":"पीएम ने आईआईएम संबलपुर को दिया नए कैंपस का तोहफा, कहा- आज के स्टार्टअप ही बनेंगे कल के उद्यमी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 02 Jan 2021 11:51 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:51 AM IST
खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के संबलपुर में आईआईएम के स्थायी कैंपस की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आधारशिला कार्यक्रम में शामिल हुए।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के लिए उत्तम कालखंड आया है। आज के स्टार्टअप ही कल के उद्यमी बनेंगे। उन्होंने कहा कि संबलपर बड़ा एजुकेशनल हब बन रहा है। संबलपुर के लोकल को वोकल बनाना भी हमारा दायित्व है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:40 AM, 02-Jan-2021
देश में 28 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन
पीएम मोदी ने कहा कि कोविड के समय, भारत ने पीपीई किट्स, मास्क और वेंटिलेटर्स का स्थायी समाधान खोज लिया है। उन्होंने कहा कि समस्या का हल खोजने के लिए भारत ने छोटी अवधि के कदम उठाए थे। आज भारत ने अपनी अप्रोच को लॉन्ग टर्म सॉल्यूशन्स में तब्दील कर लिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''स्थायी समाधान देने की नीयत का नतीजा है कि आज देश में 28 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन हैं। जबकि वर्ष 2014 से पहले देश में 14 करोड़ गैस कनेक्शन थे। हमने 6 वर्षों में 14 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन दिए हैं।''
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''स्थायी समाधान देने की नीयत का नतीजा है कि आज देश में 28 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन हैं। जबकि वर्ष 2014 से पहले देश में 14 करोड़ गैस कनेक्शन थे। हमने 6 वर्षों में 14 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन दिए हैं।''
11:34 AM, 02-Jan-2021
पूरी दुनिया ग्लोबल वर्कप्लेस बन गई
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि काम करने के तरीके और मैनेजमेंट स्किल्स की डिमांड तेजी से बदल रही है। आज उच्च स्तर पर ज्यादा भारी-भरकम मैनेजमेंट की जरूरत नहीं है। यह सहयोगी, नवीन और परिवर्तनकारी प्रबंधन में बदल गया है। उन्होंने कहा कि 'वर्क फ्रॉम एनीवेयर' के कॉन्सेप्ट से पूरी दुनिया ग्लोबल विलेज से ग्लोबल वर्कप्लेस में बदल गई है। भारत ने भी इसके लिए हर जरूरी रिफॉर्म्स बीते कुछ महीनों में तेजी से किए है।
विज्ञापन
11:31 AM, 02-Jan-2021
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब आपमें से अनेक साथी संबलपुरी टेक्सटाइल और कटक की फिलिगिरी कारीगरी को ग्लोबल पहचान दिलाने में अपने कौशल का इस्तेमाल करेंगे, यहां के टूरिज्म को बढ़ाने के लिए काम करेंगे तो आत्मनिर्भर भारत अभियान के साथ ही ओड़िशा के विकास को भी नई गति मिलेगी।
11:27 AM, 02-Jan-2021
पीएम ने कहा, खोजने होंगे नए समाधान
पीएम मोदी ने कहा कि लोकल को ग्लोबल बनाने के लिए आईआईएम के छात्रों को नए और इनोवेटिव समाधान खोजने होंगे। उन्होंने कहा कि आईआईएम लोकल उत्पादों और ग्लोबल सहयोग के बीच पुल का काम कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे यकीन है कि हमारे आईआईएम स्थानीय उत्पादों और वैश्विक सहयोग के बीच एक सेतु का काम कर सकते हैं।
11:23 AM, 02-Jan-2021
मैनेजमेंट एक्सपर्ट की भारत को नई ऊंचाई पर ले जाने में अहम भूमिका
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के नए क्षेत्रों में नए अनुभव लेकर निकल रहे मैनेजमेंट एक्सपर्ट भारत को नई ऊंचाई पर ले जाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। इस साल भारत ने कोविड संकट के बावजूद पिछले सालों की तुलना में ज्यादा यूनिकॉर्न दिए हैं।
11:18 AM, 02-Jan-2021
आज के स्टार्टअप बन सकते हैं कल मल्टीनेशनल
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के स्टार्टअप कल मल्टीनेशनल बन सकते हैं। बीते दशकों में एक ट्रेंड देश ने देखा, बाहर बने मल्टी नेशनल बड़ी संख्या में आए और इसी धरती में आगे भी बढ़े। ये दशक और ये सदी भारत में नए-नए मल्टीनेशनल्स के निर्माण का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:13 AM, 02-Jan-2021
आईआईएम का कैंपस मैंनेजमेंट जगत में नई पहचान देगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज आईआईएम कैंपस के शिलान्यास के साथ ही ओड़िशा के युवा सामर्थ्य को मजबूती देने वाली एक नई शिला भी रखी गई है। IIM का ये स्थायी कैंपस ओड़िशा के महान संस्कृति और संसाधनों की पहचान के साथ ओड़िशा को मैंनेजमेंट जगत में नई पहचान देने वाला है।
Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone for the permanent campus of IIM-Sambalpur, Odisha, via video conferencing pic.twitter.com/zAf2MVDy7y
— ANI (@ANI) January 2, 2021
11:10 AM, 02-Jan-2021
फ्लिप क्लासरूम वाला पहला संस्थान
पीएमओ के अनुसार, IIM संबलपुर "फ्लिप क्लासरूम' के विचार को लागू करने वाला पहला संस्थान है। एक फ्लिप्ड कक्षा वह जगह है, जहां बुनियादी अवधारणाओं को डिजिटल मोड में सीखा जाता है और उद्योग से लाइव परियोजनाओं के माध्यम से कक्षा में अनुभवात्मक शिक्षा होती है।
10:58 AM, 02-Jan-2021
पीएम ने आईआईएम संबलपुर को दिया नए कैंपस का तोहफा, कहा- आज के स्टार्टअप ही बनेंगे कल के उद्यमी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के संबलपुर में आईआईएम के स्थायी कैंपस की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आधारशिला कार्यक्रम में शामिल हुए।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के लिए उत्तम कालखंड आया है। आज के स्टार्टअप ही कल के उद्यमी बनेंगे। उन्होंने कहा कि संबलपर बड़ा एजुकेशनल हब बन रहा है। संबलपुर के लोकल को वोकल बनाना भी हमारा दायित्व है। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल, निशंक, धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप चंद्र सारंगी भी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक, IIM संबलपुर कैंपस का निर्माण कार्य अप्रैल 2022 तक पूरा हो जाएगा। यहां बनने वाली सभी इमारतें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। ये इमारतें ऊर्जा के मामले में किफायती तो होंगी। साथ ही हरित श्रेणी की होंगी और ‘जीआरआईएचए’ के मानकों के अनुरूप होंगी।
Education in Odisha is witnessing a rapid transition. I am happy that our state continues its dominance in education sector & has emerged as the education hub of Eastern India: Odisha CM Naveen Patnaik https://t.co/p4HCjW90TW pic.twitter.com/EuUcfEYYwG
— ANI (@ANI) January 2, 2021
जानकारी के मुताबिक, IIM संबलपुर कैंपस का निर्माण कार्य अप्रैल 2022 तक पूरा हो जाएगा। यहां बनने वाली सभी इमारतें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। ये इमारतें ऊर्जा के मामले में किफायती तो होंगी। साथ ही हरित श्रेणी की होंगी और ‘जीआरआईएचए’ के मानकों के अनुरूप होंगी।