फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to interact with all Chief Ministers to discuss the COVID19 situation and vaccination rollout on January 11

पीएम मोदी 11 जनवरी को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे वार्ता, कोरोना टीकाकरण पर होगी चर्चा

Fri, 08 Jan 2021 08:40 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 08 Jan 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi to interact with all Chief Ministers to discuss the COVID19 situation and vaccination rollout on January 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता करेंगे। यह वार्ता शाम चार बजे शुरू होगी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। जानकारी के अनुसार इस दौरान देश के सभी राज्यों में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति और टीकाकरण अभियान की शुरुआत पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आ रही कमी के बीच उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब दो लाख 25 हजार 449 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह आंकड़ा देश में कोरोना वायरस महामारी के कुल मामलों का केवल 2.16 फीसदी है।
विज्ञापन

 
मंत्रालय कहा कि भारत में पिछले 24 घंटे में महामारी के केवल 18,139 नए मामले सामने आए हैं और 20,539 मरीज ठीक हुए हैं जिससे उपचाराधीन मामलों के आंकड़ों में 2,634 की कमी आई है। ठीक होने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और अब तक कुल एक करोड़ 37 हजार 398 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के चलते 234 लोगों की मौत हुई है। मौत के इन मामलों में से 76.50 प्रतिशत मामले आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। मंत्रालय के अनुसार भारत में प्रति दस लाख की आबादी में इस कोरोना वायरस महामारी से मौत का आंकड़ा 109 का है।


देश के 18 राज्यों और केंद्रशाासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी में मौत के मामले राष्ट्रीय औसत से कम हैं। वहीं, 17 अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी में मौत के मामले राष्ट्रीय औसत से अधिक हैं। दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी में मौत का आंकड़ा सर्वाधिक 569 का है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed