फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to attend inauguration of 15th Non Resident Indian Day

15वें प्रवासी भारतीय दिवस के उद्घाटन में बनारस पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sat, 12 Jan 2019 07:03 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 12 Jan 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi to attend inauguration of 15th Non Resident Indian Day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (बनारस) में 21 से 23 जनवरी तक होने जा रहे 15वें प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होंगे। इसकी अधिकृत पुष्टि शुक्रवार को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कर दी। जनरल सिंह ने साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर किए जा रहे समारोह में आने वाले करीब 5 हजार प्रवासी भारतीयों को इस बार प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में शामिल होने और 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को देखने का मौका भी मिलेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापसी के उपलक्ष्य में हर साल 9 जनवरी को होने वाले इस आयोजन की तारीखें इस बार प्रवासी भारतीयों के कुंभ मेला और गणतंत्र दिवस में शामिल होने की मांग पर ही बदली गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी आयोजन के पहले दिन होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे, जहां उनके साथ मुख्य अतिथि के तौर पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण जुगनॉथ भी मौजूद रहेंगे। तीसरे दिन समापन समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से 30 लोगों को प्रवासी भारतीय सम्मान दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


कुंभ मेले में शामिल होने के बाद 25 जनवरी को प्रवासी भारतीय ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचेंगे, जहां अगले दिन उन्हें गणतंत्र दिवस परेड दिखाई जाएगी। समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारस की स्थानीय संस्कृति देखेंगे एनआरआई

जनरल सिंह ने बताया कि प्रवासी भारतीयों को बनारस की प्राचीन धार्मिक और खान-पान की संस्कृति से जोड़ने के लिए ‘वाराणसी आतिथ्य’ के तहत एक नया प्रयोग किया जा रहा है, जिसमें प्रवासी भारतीयों को होटलों के बजाय स्थानीय निवासी अपने घरों में मेहमान के तौर पर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed