{"_id":"5c40ed42bdec224c8b1ae873","slug":"pm-narendra-modi-threatens-to-kill-accused-arreste","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी,सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी,सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़े
Fri, 18 Jan 2019 02:31 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बृहस्पतिवार सुबह सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। खुद को मुख्तार अली बताने वाले शख्स ने दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर न सिर्फ प्रधानमंत्री को मारने की धमकी दी, बल्कि उनको अपशब्द भी कहे। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी सूचना आईबी, एसपीजी समेत अन्य एजेंसियों को दे दी। देर शाम पुलिस ने एक शख्स को आनंद पर्वत इलाके से दबोच लिया। उससे गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि सूत्रों का कहना था दर्जी का काम करने वाले आरोपी ने नशे में पीसीआर कॉल कर प्रधानमंत्री को धमकी दे डाली।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक सुबह करीब 11.00 बजे एक शख्स ने कॉल कर प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे डाली। टेक्नीकल सर्विलांस से पता चला कि कॉल आनंद पर्वत इलाके से की गई थी, लेकिन आरोपी का मोबाइल कॉल करने के बाद से बंद था। देर शाम तक चली छानबीन के बाद पुलिस ने आनंद पर्वत के नेहरू विहार इलाके से दर्जी का काम करने वाले मुख्तार अली नामक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
आईबी, एसपीजी, स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और लोकल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की। देर रात तक आरोपी से पूछताछ जारी थी। छानबीन के बाद संदिग्ध न मिलने पर आरोपी को लोकल पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। उसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन