{"_id":"59535add4f1c1b463c8b4c54","slug":"pm-narendra-modi-spent-33-hours-in-flight-during-three-nation-95-hour-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"95 घंटे की विदेश यात्रा में पीएम मोदी ने फ्लाइट में बिताए 33 घंटे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
95 घंटे की विदेश यात्रा में पीएम मोदी ने फ्लाइट में बिताए 33 घंटे
amarujala.com, Presented By: हर्षित गौतम
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे से बुधवार को भारत लौट आए। 95 घंटे की यात्रा के शेड्यूल में पीएम मोदी ने अमेरिका, पुर्तगाल और नीदरलैंड में कुल 33 कार्यक्रम व मीटिंग अटेंड की हैं। पीएम की यात्रा की चार रातों में दो रात विमान यात्रा में ही बीती हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी का एक के बाद एक तीनों देशों के दौरे में व्यस्तता इस कदर थी कि उन्होंने अपनी कुल विदेश यात्रा के समय का तिहाई हिस्सा सिर्फ फ्लाइट में ही बिताया। ये करीब 33 घंटे का वक्त था। पीएम ने पुर्तगाल और नीदरलैंड दोनों ही देशों में एक रात का भी स्टे नहीं किया।
विज्ञापन
अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक पीएम ने इन दोनों ही देशों में एक के बाद एक फ्लाइट पकड़ी।
अपने विदेश दौरे के वक्त पीएम सबसे पहले पुर्तगाल पहुंचे और वहां मौजूद अपने समकक्ष और भारतीय समुदाय के लोगों से बात की, जिसके बाद वो वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए। यात्रा के दौरान मोदी ने अमेरिका, पुर्तगाल और नीदरलैंड में कुल 33 कार्यक्रम व मीटिंग अटेंड की हैं। पीएम की यात्रा की चार रातों में दो रात विमान यात्रा में ही बीती हैं।
विज्ञापन