पीएम मोदी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर सरपंचो को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर देश की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचो को संबोधित करने जा रहे हैं। इस संबोधन के दौरान वे सरपंचो से संवाद भी करेंगे। बता दें कि देश में लॉकडाउन होने की वजह से प्रधानमंत्री सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए लगभग सभी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "24 अप्रैल, शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मैं देशभर के सरपंचों के साथ संवाद करूंगा। मुझे इस बातचीत की प्रतीक्षा रहेगी।"
24 अप्रैल, शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मैं देशभर के सरपंचों के साथ संवाद करूंगा। मुझे इस बातचीत की प्रतीक्षा रहेगी। https://t.co/9BmGcNsEAH
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2020
24 अप्रैल को इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान e-GramSwaraj पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही स्वामित्व योजना भी लॉन्च होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के प्रयासों को गति मिलेगी।
27 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्ता
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि यह वार्ता पूरे देश में जारी लॉकडाउन के संबंध में हो सकती है। कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है जो तीन मई को समाप्त होगा।