फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Says, Chennai Connect will began new chapter of India China relations

‘चेन्नई कनेक्ट’ से भारत-चीन संबंधों का नया अध्याय शुरू होगा : प्रधानमंत्री मोदी

Sun, 13 Oct 2019 03:38 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मामल्लापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मामल्लापुरम Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 13 Oct 2019 03:38 AM IST
सार

  • चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ अनौपचारिक शिखर वार्ता खत्म
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इससे पूरी दुनिया को होगा फायदा
  • मोदी ने जिनपिंग को तोहफे में दी हाथ से बनी सिल्क की शॉल

विज्ञापन
PM Narendra Modi Says, Chennai Connect will began new chapter of India China relations
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अनौपचारिक शिखर वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, वुहान की भावना ने भारत और चीन के संबंधों को नई गति दी थी। अब ‘चेन्नई कनेक्ट’ से दोनों देशों के संबंधों का नया अध्याय शुरू होगा। तमिलनाडु के प्राचीन शहर महाबलीपुरम में मोदी ने शनिवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय संबंधों में अधिक सुधार को लेकर सार्थक बातचीत की।

विज्ञापन


बैठक के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं भारत आने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को धन्यवाद देता हूं। ‘चेन्नई कनेक्ट’ हमारे द्विपक्षीय संबंधों में नया अध्याय जोड़ेगा, इससे दोनों देशों और पूरी दुनिया को फायदा होगा।’ पीएम ने एक बार फिर इंग्लिश, मंदारिन और तमिल भाषा में यह ट्वीट किया। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति के स्वागत में तीन भाषाओं में ट्वीट किया था। 
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मामल्लापुरम में राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ बातचीत का दौर जारी रहा। हमने भारत-चीन संबंधों में और अधिक सुधार लाने को लेकर विचार विमर्श किया। वुहान के बाद हुई इस अनौपचारिक बैठक का लाभ पूरी दुनिया को होगा।’ पीएम ने कहा कि वुहान में पहली अनौपचारिक वार्ता के बाद से दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता से पहले पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच फिशरमैन कोव रिजॉर्ट में करीब एक घंटे आमने-सामने की बातचीत हुई। दोनों नेताओं को समुद्र तट के पास चहलकदमी के दौरान बातचीत करते हुए देखा गया। इससे पहले मोदी और जिनपिंग गोल्फ कार्ट में बैठकर रिजॉर्ट पहुंचे थे।

चीनी राष्ट्रपति को तोहफे में दी सिल्क शॉल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हाथ से बनी बड़ी सिल्क की शॉल तोहफे में दी। शॉल पर सोने से जिनपिंग की तस्वीर उकेरी गई है। इसे तैयार करने में पांच दिन लगे हैं। इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने जिनपिंग को तंजावुर की पेंटिंग और नचियारकोइल दीप तोहफे में दिए थे।

मोदी के 'प्लॉगिंग' वीडियो को शाह ने किया रीट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाबलीपुरम में समुद्र तट पर कचरा उठाने के वीडियो को ट्वीट कर कहा, हम सब सुनिश्चित करें कि हमारे सार्वजनिक स्थान साफ व सुंदर रहें। चलिए, सुनिश्चित करते हैं कि हम स्वस्थ और सेहतमंद रहें। एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, मामल्लापुरम में खूबसूरत तट के किनारे तरोताजा करने वाली सैर और कसरत। पीएम के वीडियो को भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने रीट्वीट किया। 

शाह ने ट्वीट किया, एक सच्चा नेता उदाहरण के द्वारा आगे बढ़ता है। स्वच्छता के प्रति उनके अथक प्रयासों के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं। स्वच्छ और समृद्ध भारत के उनके संकल्प को आगे बढ़ाएं। गौरतलब है कि पिछले महीने  ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘प्लॉगर’ रिपुदमन बेल्वी की सराहना की थी। भारत के संभवत: पहले ‘प्लॉगर’ बेल्वी ने जॉगिंग (सुबह की सैर) के दौरान कूड़ा उठाने का अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed