{"_id":"5fecf6fc8ebc3e41a134d49c","slug":"pm-narendra-modi-said-train-journey-will-be-more-memorable-with-new-vistadome-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए विस्टाडोम कोच से ट्रेन यात्रा ज्यादा यादगार बनेगी: पीएम नरेंद्र मोदी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नए विस्टाडोम कोच से ट्रेन यात्रा ज्यादा यादगार बनेगी: पीएम नरेंद्र मोदी
Thu, 31 Dec 2020 03:24 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 31 Dec 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
Vistadome coach
- फोटो : twitter@ piyush goyal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटेग्रल कोच फैक्टरी में बने नए विस्टाडोम कोच की तारीफ करते हुए कहा, इन कोच में यात्रियों को मिलने वाली आरामदायक सुविधाएं ट्रेन यात्रा को और यादगार बना देगी। विस्टाडोम कोच की छत शीशा लगा होता है और इसमें 44 सीटें होती हैं, जो 180 डिग्री तक घूम सकती हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को इन कोच ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल रन पूरा किया। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को इन कोचों की तस्वीर ट्विटर पर पेश की। इस पर पीएम ने ट्वीट किया, आराम और अत्याधुनिक तकनीक। ट्रेन के सफर को और यादगार बना देंगे।
विज्ञापन
इससे पहले, गोयल ने कहा था भारतीय रेलवे के नए विस्टाडोम कोचों पर एक नजर डालें, जो यात्रियों को एक अविस्मरणीय यात्रा का अनुभव देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके पास वास्तव में एक यात्रा है।
विज्ञापन